विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2021

बेटे ने पिता को दिया सरप्राइज, रुला देगा यह फैमिली रियूनियन का VIDEO

कोरोना के कारण दुनिया के कई हिस्सों में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है इस वजह से लोग लंबे समय से अपनों से दूर रहने को मजबूर हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे. 

बेटे ने पिता को दिया सरप्राइज, रुला देगा यह फैमिली रियूनियन का VIDEO
बेटे ने पिता को दिया सरप्राइज, रुला देगा यह फैमिली रियूनियन का VIDEO

दुनिया के ज्यादातर देश मौजूदा समय में कोरोना वायरस की चपेट में हैं. यह समय बेशक काफी मुश्किल है, खासतौर पर उनके लिए जो अपने परिवार अलग कहीं दूर रह रहे हैं. दुनिया के कई हिस्सों में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है इस वजह से लोग लंबे समय से अपनों से दूर रहने को मजबूर हैं. अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे. 

इमोशनल 'सरप्राइज फैमिली रियूनियन' 
यह वीडियो लंबे समय से एक दूसरे से दूर रहे परिवार के 'सरप्राइज रियूनियन' का है. वीडियो को Reddit पर पोस्ट किया गया है. वीडियो पोस्ट करने वाले यूजर ने कैप्शन में बताया कि उनके भाई नॉर्वे में रहते हैं और माता पिता स्वीडन में. कोरोना वायरस की वजह से वे अपनी ग्रैंडडॉटर से नहीं मिल सके जो एक साल पहले पैदा हुई थी. फिर उन्होंने अपने पैरेंट्स को सरप्राइज दिया. वीडियो में परिवार का हर एक सदस्य काफी भावुक दिख रहा है. 

रेडिट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर लोग अपने इमोशनल रिएक्शन्स से दे रहे हैं. इंटरनेट पर इस वीडियो ने लोगों को काफी भावुक कर दिया है. दुनिया में ऐसे तमाम परिवार हैं जिनकी स्थिति बिल्कुल इस परिवार की तरह होगी.   

कोरोना संक्रमण की चपेट में दुनिया 
मौजूदा समय में दुनिया भर के कई देश कोरोना की मार झेल रहे हैं. भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है. बीते कुछ दिनों भारत में ऐक्टिव कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है. वर्तमान में देश में 6 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं. अब 3 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वजह से जान गंवानी पड़ी. भारत में वैक्सिनेशन भी तेजी से किया जा रहा है. अब तक 17.8 फीसदी लोगों को कम से कम एक डोज लग चुकी है. वहीं 3. 9 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Corona Virus, Family Reunion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com