विज्ञापन

अजय देवगन के अंदर घुसी अक्षय कुमार की आत्मा, इस शख्स ने किया ऐसा डांस लोगों ने पीटा माथा, बोले- तू कौन है भाई?

हम शर्त लगा सकते हैं कि अजय देवगन का ऐसा जबरा फैन और हमशक्ल आपने अब तक नहीं देखा होगा. अगर ये वीडियो अजय देख लें तो खुद उनकी भी हंसी नहीं रुकेगी. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, ये वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे.

अजय देवगन के अंदर घुसी अक्षय कुमार की आत्मा, इस शख्स ने किया ऐसा डांस लोगों ने पीटा माथा, बोले- तू कौन है भाई?
अजय देवगन के हमशक्ल का डांस वीडियो वायरल

आपने आजतक बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के कई हमशक्ल देखें होंगे. कोई उनका हेयर स्टाइल कॉपी करता है, कोई चाल कॉपी करता है, कोई एक्सप्रेशन कॉपी करता है तो कोई डायलॉग्स. कुछ तो ऐसे होते हैं कि हूबहू उनसे मेल खाते हैं. लेकिन हम शर्त लगा सकते हैं कि एक्टर का ऐसा जबरा फैन और हमशक्ल आपने अब तक नहीं देखा होगा. अगर ये वीडियो अजय देवगन देख लें तो खुद उनकी भी हंसी नहीं रुकेगी. हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, ये वीडियो देखकर आप समझ जाएंगे. इस वीडियो पर लोगों के ताबड़तोड़ रिएक्शंस आ रहे हैं.

रेलवे ट्रेक पर किया जोरदार डांस

इस शख्स का नाम है जय देवगन. नाम से ही पता चल रहा है कि ये जनाब अजय देवगन के काफी बड़े फैन हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि जय एक रेलवे ब्रिज पर जमकर डांस कर रहे हैं. जय ने अजय देवगन के तरह बाल भी बनाए हुए हैं और चश्मा लगाया हुआ, लेकिन उनका डांस बिल्कुल भी अजय देवगन जैसा नहीं है. जय बेहतरीन डांस करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन डांस के नाम पर वो बस ब्रिज पर इधर-उधर भाग रहे हैं. ये वीडियो लोगों को काफी फनी लग रहा है, और सबसे फनी चीज है इसका गाना.

अक्षय कुमार के गाने पर अजय देवगन की नकल

आमतौर पर जब कोई शख्स किसी एक्टर की कॉपी करता है तो वो उसी एक्टर के फिल्म का गाना, डायलॉग्स चुनता है, लेकिन जय ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया. जय ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसमें वो अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी के सॉन्ग ‘चुरा के दिल मेरा गोरिया चली' पर डांस कर रहे हैं. ये वीडियो देखकर लोग भी जय के खूब मजे ले रहे हैं. एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है. ‘अजय देवगन के अंदर अक्षय कुमार की आत्मा आ गई'. एक अन्य शख्स ने कमेंट किया ‘मिर्गी का दौरा पड़ गया है भाई को कोई जूता सुंघाओ'. एक और यूजर ने लिखा ‘ये किसी दिन ब्रिज गिराएगा'. वैसे आपको बता दें लोग भले ही जय देवगन का मजाक बना रहे हों, लेकिन इंस्टाग्राम पर इनके 62 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajay Devgn, Ajay Devgn Doppelganger, Ajay Devgn Lookalike Video, Ajay Devgn Lookalike Viral Video, Ajay Devgn Doppelganger Video, Jay Devgn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com