विज्ञापन

हरदोई में घर में घुसकर टीचर का रेप, BRC क्लर्क पर दरिंदगी का आरोप, शिक्षा विभाग में हड़कंप

आरोप है कि घर में घुसने के बाद उसने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया. शिक्षिका ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसकी बात नहीं मानी. वारदात के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से चला गया.

हरदोई में घर में घुसकर टीचर का रेप, BRC क्लर्क पर दरिंदगी का आरोप, शिक्षा विभाग में हड़कंप
यूपी के हरदोई में घर में घुसकर टीचर के साथ रेप.
हरदोई:

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है.  आरोप टोडरपुर ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (BRC) में तैनात क्लर्क अमित मिश्रा पर लगा है. शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी क्लर्क को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है.

वेतन से जुड़ी समस्या के लिए टीचर ने किया था संपर्क

शिक्षिका से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का यह पूरा मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र का है, यहां पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक, वेतन से जुड़ी समस्या को लेकर उन्होंने टोडरपुर BRC में तैनात क्लर्क अमित मिश्रा से संपर्क किया था. इस संबंध में दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई, लेकिन शिक्षिका का आरोप है कि समस्या का समाधान करने के बजाय क्लर्क लगातार टालमटोल करता रहा.

4 अगस्त की दोपहर घर में घुसकर किया रेप

शिक्षिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अगस्त की दोपहर अमित मिश्रा ने उन्हें फोन किया और इसके बाद उनके घर पहुंच गया. आरोप है कि घर में घुसने के बाद उसने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया. शिक्षिका ने विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उसकी बात नहीं मानी. वारदात के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से चला गया.

घटना से परेशान शिक्षिका ने 5 अगस्त को शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी क्लर्क को हिरासत में ले लिया है.

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

शाहाबाद प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस मामले में BSA प्रभात मिश्रा ने पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

(हरदोई से मोहम्मद आसिफ की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardoi, Hardoi Rape Case, Hardoi News, Hardoi Crime, Hardoi Police Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com