Clothes Drying in Moving Train: ट्रेन में सफर के दौरान आपने मूंगफली वाले, चाय वाले और शोर मचाते बच्चे तो देखे होंगे, लेकिन क्या कभी चलती ट्रेन को 'धोबी घाट' बनते देखा है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जहां यात्रियों ने अपनी लुंगी, तौलिये, पेटीकोट और शर्ट ऐसे सुखाए हैं मानो ट्रेन का डिब्बा नहीं, उनके घर की बालकनी हो. नजारा देखकर इंटरनेट की जनता भी हैरान-परेशान है.
ये भी पढ़ें:-अंडे से बाहर आते ही इस चूजे को क्यों मिल रही है Z+ सिक्युरिटी?, सुरक्षा में तैनात 50 जवान और हाई-टेक दूरबीन!
भारतीय रेलवे अपनी अजब-गजब कहानियों के लिए मशहूर है, लेकिन ताजा वायरल वीडियो ने तो हद ही पार कर दी. ट्विटर (X) पर 'द नालंदा इंडेक्स' द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में एक चलती ट्रेन के कोच का पूरा हुलिया बदला हुआ नजर आ रहा है. कोच की स्टेनलेस स्टील की रेलिंग, सामान रखने वाले रैक और यहां तक कि खंभों पर भी कपड़े लटक रहे हैं. शर्ट, तौलिये और न जाने क्या-क्या वहां ऐसे लहरा रहे हैं, जैसे किसी ने सरेआम 'लांड्री' खोल ली हो.
🚨 Train Coach Turned Into a Personal Home? Zero Civic Sense on Display
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) March 31, 2026
Some people have literally turned a train compartment into their private living space, with no regard for fellow passengers. This kind of behavior causes huge inconvenience and reflects complete lack of basic… pic.twitter.com/9lJmSBlJba
कोच बना 'प्राइवेट' बालकनी (train clothes drying viral video)
वीडियो में साफ दिख रहा है कि, यात्रियों ने कोच को अपनी निजी संपत्ति समझ लिया है. कपड़ों का अंबार इस कदर फैला है कि खड़े होने वाले यात्रियों के लिए जगह भी कम पड़ रही है. ताज्जुब की बात यह है कि पास बैठे यात्री भी इसे 'नॉर्मल' मानकर चुपचाप बैठे हैं. सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि, आखिर रेलवे प्रशासन कहां है? क्या अब ट्रेन के डिब्बों में पेटीकोट और बनियान सुखाना ही नया फैशन बन गया है?
ये भी पढ़ें:-50 हजार का डायपर! 1 पीस की कीमत में आ जाएगा महीने भर का राशन, क्या वाकई Gucci ने किया है लॉन्च?
सोशल मीडिया पर छिड़ी 'सिविक सेंस' की जंग (The Great Indian Civic Sense Debate)
इस वीडियो के बाद इंटरनेट दो गुटों में बंट गया है. एक तरफ वो लोग हैं जो इसे 'बदतमीजी' और मैनर्स की कमी बता रहे हैं, जिनका कहना है कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर तो सुधर सकता है पर कुछ लोगों की अकल नहीं. वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे गरीबी और मजबूरी से जोड़कर देख रहे हैं. उनका मानना है कि जब घर ही नहीं, तो इंसान क्या करे? खैर, वजह जो भी हो, पर चलती ट्रेन में कपड़ों का यह मेला देखकर लोग हंसी और गुस्से के बीच झूल रहे हैं.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं