विज्ञापन

भगवान की भक्ति या लॉलीपॉप की शक्ति? स्कूल के बच्चे की इस हरकत ने इंटरनेट पर मचाई धूम!

बचपन की यादें भी बड़ी अजीब होती हैं, खासकर स्कूल वाली. चारों तरफ सन्नाटा है, सब हाथ जोड़कर भगवान से दुआ मांग रहे हैं और उसी बीच एक नन्हा शहजादा अपनी ही धुन में मगन है. एक ऐसा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें एक बच्चे ने 'चोरी और सीनाजोरी' का ऐसा नमूना पेश किया है कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

भगवान की भक्ति या लॉलीपॉप की शक्ति? स्कूल के बच्चे की इस हरकत ने इंटरनेट पर मचाई धूम!
इस बच्चे ने तो सिस्टम ही हिला दिया! स्कूल असेंबली का यह वीडियो देख आपको अपना बचपन याद आ जाएगा

Kid eating lollipop in school: पूरी दुनिया ऊपर वाले की इबादत में सिर झुकाए खड़ी थी और यहां हमारा नन्हा शहजादा अपनी ही महफिल सजाए हुआ था. हाथ दुआ में नहीं, बल्कि जेब में दबी उस रंगीन लॉलीपॉप की टोह में मशगूल थे. आंखें बंद कर इस छोटे 'मियां' ने तो दुनिया को ही अंधा समझ लिया, मगर क्या पता था कि उनकी इस 'मीठी' गुस्ताखी और पीछे वाले दोस्त की बेल्ट वाली मशक्कत पर आज पूरी दुनिया फिदा होने वाली है.

ये भी पढ़ें:-मटन से भरा पतीला लेकर थाने पहुंच गया शख्स, थानेदार ने भी नहीं सुनी थी ऐसी अजीबोगरीब शिकायत

स्कूल के दिनों की वो सुबह की प्रेयर भला कौन भूल सकता है? धूप में खड़े होकर आंखें बंद करना और मन ही मन छुट्टी का इंतजार करना, लेकिन आजकल इंटरनेट पर जिस बच्चे का वीडियो छाया हुआ है, उसने तो मासूमियत की सारी हदें पार कर दी हैं. यह बच्चा स्कूल की लाइन में खड़ा है, आंखें पूरी तरह बंद हैं, लेकिन हाथ और मुंह का तालमेल कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है.

ये भी पढ़ें:-बिल्ली का चौंकाने वाला कारनामा, एक-दो नहीं निगले पूरे 26 हेयर बैंड! ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों के उड़े होश

आंखें बंद और लॉलीपॉप का चस्का  (School student viral video)

वीडियो में साफ दिख रहा है कि असेंबली चल रही है और बाकी बच्चे पूरी शिद्दत से प्रार्थना कर रहे हैं. मगर हमारे इस छोटे मियां के दिल में तो लॉलीपॉप पाने की तड़प थी. उन्होंने बड़े ही शातिराना अंदाज में अपनी जेब से लॉलीपॉप निकाला और आंखें बंद करके उसे मजे से चखने लगे. बच्चे को शायद लग रहा था कि अगर उसकी आंखें बंद हैं, तो दुनिया की नजरों से वह ओझल है. उसकी यह 'अंधेरी नगरी' वाली मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है.

पीछे वाले दोस्त का अलग ही स्ट्रगल (cute viral moments)

मजेदार बात सिर्फ लॉलीपॉप तक ही सीमित नहीं है. अगर आप गौर से वीडियो देखेंगे, तो इस बच्चे के ठीक पीछे खड़ा एक दूसरा छात्र अपनी ही जंग लड़ रहा है. दरअसल, उस बेचारे की पैंट की बेल्ट खुल गई है और वह प्रार्थना के बीच में ही उसे ठीक करने की जद्दोजहद में जुटा है. एक तरफ लॉलीपॉप का मजा है और दूसरी तरफ इज्जत बचाने की मशक्कत. इन दोनों नन्हे दोस्तों की जुगलबंदी ने इस वीडियो को 'मास्टरपीस' बना दिया है.

ये भी पढ़ें:-फौलादी सांड का कहर! लोहे के ट्रैक्टर को तिनके की तरह हवा में उछाला, चाबी छोड़ जान बचाकर सरपट दौड़ा ड्राइवर

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ (School ka viral video)

जैसे ही यह वीडियो शेयर हुआ, लोगों ने इस पर चटखारे लेना शुरू कर दिया. कोई कह रहा है कि यह बच्चा भविष्य का बड़ा जासूस बनेगा, तो कोई पीछे वाले बच्चे के लिए हमदर्दी जता रहा है. सच तो यह है कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे वीडियो ही हैं जो हमारे चेहरे पर सुकून वाली मुस्कुराहट ले आते हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
School Student Viral Video, Funny School Prayer, Kid Eating Lollipop In School, Bacha Lollipop Kha Raha Hai, School Ka Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com