Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के शालीमार बाग में सुबह 4 बजे से गरज रहा बुलडोजर, तोड़े जा रहे 150 घर

Shalimar Bagh Delhi Bulldozer Action Updates: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिम इलाके से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शालीमार बाग (Shalimar Bagh) इलाके में प्रशासन का बड़ा बुलडोजर एक्शन शुरू हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कड़े दिशा-निर्देशों और आदेश के बाद, आउटर रिंग रोड से अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण (Road Widening) के लिए करीब 150 अवैध मकानों और निर्माणों को गिराने की प्रक्रिया सुबह से ही युद्धस्तर पर जारी है। आजादपुर मंडी की तरफ जाने वाली इस मुख्य सड़क को जाम मुक्त करने के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

संबंधित वीडियो