विज्ञापन

अलग-अलग पक्षियों की आवाज निकालकर नींबू पानी बेच रहा है ये शख्स, स्टाइल देखकर खींचे चले आए लोग

शख्स नींबू पानी बेचने के लिए अलग-अलग पक्षियों की आवाज इतनी सफाई और परफेक्शन के साथ निकालता है कि देखकर कोई भी दंग ही रह जाएगा.

अलग-अलग पक्षियों की आवाज निकालकर नींबू पानी बेच रहा है ये शख्स, स्टाइल देखकर खींचे चले आए लोग
पक्षी की आवाज का वीडियो
Social Media

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन कई लोग इन फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने या दूसरे लोगों के टैलेंट को दिखाने के लिए भी करते हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो रातों-रात वायरल हो जाते हैं और उन्हें पॉपुलैरिटी भी मिल जाती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कई पक्षियों की आवाज निकालता दिख रहा है. वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स नींबू पानी बेच रहा है. इस दौरान वह ग्राहकों को बुलाने के लिए अपने अनूठे टैलेंट का इस्तेमाल करता है.

यह भी पढ़ें:-'वह 18 लाख रुपये साल में कमाता है', मुंबई के एक प्लंबर की सैलरी पर Reddit पोस्ट वायरल, कमाई जानकर बिजनेसमैन भी हुए हैरान

शख्स नींबू पानी बेचने के लिए अलग-अलग पक्षियों की आवाज इतनी सफाई और परफेक्शन के साथ निकालता है कि देखकर कोई भी दंग ही रह जाएगा. लोग शख्स के इस टैलेंट को देखकर शॉक्ड रह गए. कई लोग तो वीडियो भी रिकॉर्ड करने लगे.

इसे यूट्यूब पर TechSupport786903 हैंडल पर शेयर किया गया है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक कई लाख व्यू मिल चुके हैं. इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह क्लिप कितना ज्यादा वायरल हो रहा है.

कई यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा कि धंधा करने के लिए ग्राहकों को कैसे कैसे लुभाने पड़ रहा है? एक अन्य ने लिखा ऐसी कलाकारी कभी कभी ही रिल पे ही देखने को मिलती है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कितना संघर्ष होता है इक मर्द कि लाइफ में क्या-क्या करना पड़ता है घर चलाने के लिए.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com