Ajmer Sharif viral video: अजमेर की मशहूर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती को समर्पित अजमेर शरीफ दरगाह देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है. इस दरगाह में रौनक तो रोज रहती है, लेकिन बीते दिन वहां जो मंजर दिखा, उसने सबको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. हुआ ये कि एक नौजवान अचानक उछलकर उस विशाल 'बड़ी देग' के अंदर जा बैठा, जिसमें लंगर पकता है और लोग दिल खोलकर नजराना डालते हैं. देखते ही देखते वहां खड़े खादिमों और जायरीनों के होश उड़ गए, वो अंदर बैठकर आराम से पैसे बटोरने की फिराक में था, जैसे देग नहीं उसका अपना खजाना हो.
ये भी पढ़ें:-'बुर्ज खलीफा' के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!
पैसों के लालच में लांघी मर्यादा (Youth Jumped Into Deg For Money)
भीड़ जमा हो गई, शोर मचने लगा, लोग चिल्ला रहे थे कि 'मियां बाहर आ जाओ', लेकिन जनाब को तो शायद अंदर ही सुकून मिल गया था. वो टस से मस होने को तैयार नहीं थे. अफरा-तफरी का माहौल ऐसा कि लोग अपनी इबादत छोड़कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसे देख लोग कह रहे हैं, 'भाई, ये कौन सा तरीका है?'
Kalesh over a Guy Jumped inside Deg for Money in Ajmer Dargah pic.twitter.com/zdg5BpaaQ2
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 10, 2026
जब खादिम ने संभाला मोर्चा और हुई 'खातिरदारी' (Khadim Intervention And Viral Video Action)
जब युवक लाख मिन्नतों के बाद भी बाहर नहीं आया, तो एक जांबाज खादिम खुद देग के अंदर कूद गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि, खादिम ने आव देखा न ताव, वहीं देग के अंदर ही उस युवक की 'हल्की मरम्मत' शुरू कर दी. थप्पड़ पड़े तो जनाब की अक्ल ठिकाने आई. इसके बाद उसे कॉलर पकड़कर घसीटते हुए बाहर निकाला गया और सीधे पुलिस के हवाले कर दिया गया. दरगाह जैसी मुकद्दस जगह पर इस तरह की हरकत ने सबको हैरान कर दिया है. पुलिस अब इस मामले की तहकीकात कर रही है कि, आखिर ये माजरा क्या था और उस युवक के दिमाग में क्या चल रहा था.
ये भी पढ़ें:-ट्रेन की खिड़की से 'नमक मिर्च नींबू' लगा खीरा खरीदने वालों...ये वीडियो देख लो वरना पड़ सकते हैं लेने के देने!
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं