विज्ञापन

RBSE Supplementary Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए आज से आवेदन शुरू, इन बच्चों को फीस में मिलेगी भारी छूट

RBSE 10-12th Supplementary Exam Fee: आखिर क्या है राजस्थान बोर्ड का पूरा प्लान और कैसे आपको सिर्फ 50 रुपये में मिल सकता है सफलता का 'गोल्डन चांस'? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

RBSE Supplementary Exam 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षाओं के लिए आज से आवेदन शुरू, इन बच्चों को फीस में मिलेगी भारी छूट
राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री एग्जाम 2026: आज से शुरू हुए आवेदन, 14 मई से परीक्षा; यहां जानें फीस और पूरा तरीका (सांकेतिक तस्वीर)
IANS

Ajmer News: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जो छात्र फेल हो गए थे या जिनके कम नंबर आए थे, उनके लिए अपना साल बचाने का एक शानदार मौका आ गया है. बोर्ड ने साल 2026 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये परीक्षाएं 14 मई से शुरू होने वाली हैं. बोर्ड की ओर से आज यानी 15 अप्रैल से आवेदन करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है, ताकि छात्र समय रहते अपना फॉर्म भर सकें और अपनी तैयारी में जुट जाएं.

आवेदन की जरूरी तारीखें

बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र 15 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के सामान्य फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं. बैंक में इस फीस को जमा करने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल रखी गई है. अगर कोई छात्र इस दौरान फॉर्म नहीं भर पाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे छात्र 23 से 27 अप्रैल तक लेट फीस के साथ अपना आवेदन कर सकते हैं. लेट फीस वाले छात्र अपना चालान 29 अप्रैल तक बैंक में जमा करवा सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय पर फॉर्म भरें ताकि लेट फीस के बोझ से बच सकें.

किस छात्र को कितनी देनी होगी फीस?

सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए बोर्ड ने फीस का पूरा ब्यौरा भी जारी कर दिया है. रेगुलर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए 600 रुपये और प्राइवेट छात्रों के लिए 650 रुपये फीस तय की गई है. इसके अलावा, जिन विषयों में प्रैक्टिकल परीक्षा होनी है, उनके लिए 100 रुपये प्रति विषय अलग से देने होंगे. बोर्ड ने एक बहुत अच्छी पहल करते हुए दिव्यांग छात्रों और शहीद सैनिकों के बच्चों को फीस में बड़ी राहत दी है. इन छात्रों को कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ 50 रुपये का टोकन शुल्क जमा करना होगा.

छात्रों के पास साल बचाने का सुनहरा अवसर

यह सप्लीमेंट्री परीक्षा छात्रों के लिए किसी दूसरे मौके से कम नहीं है. इसमें छात्र दोबारा अपनी योग्यता साबित कर सकते हैं और पास होकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं. बोर्ड ने बताया है कि परीक्षाएं खत्म होने के तुरंत बाद रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि छात्रों का कीमती साल खराब न हो. अजमेर बोर्ड की वेबसाइट पर इस बारे में सारी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है. छात्र वहां जाकर अपना फॉर्म भरने का पूरा प्रोसीजर देख सकते हैं और अपनी मेहनत से दोबारा सफलता हासिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, इस साल सभी स्ट्रीम के परिणामों में गिरावट

ये भी पढ़ें:- राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट में शेखावाटी का दबदबा... नागौर ने चौंकाया, कोटा टॉप 5 में भी नहीं

लेखक के बारे में
img
पवन अटारिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RBSE Supplementary Exam 2026, RBSE 10th 12th Supplementary Form, BSER Ajmer Supplementary Exam Date, How To Apply For RBSE Supplementary Exam, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com