विज्ञापन

ट्रेन की खिड़की से 'नमक मिर्च नींबू' लगा खीरा खरीदने वालों...ये वीडियो देख लो वरना पड़ सकते हैं लेने के देने!

ट्रेन की खिड़की से मिलने वाला वो हरा-भरा खीरा आपकी सेहत का 'दुश्मन' हो सकता है. कटिहार स्टेशन का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप स्टेशन पर कुछ भी खाने से पहले सौ बार सोचेंगे.

ट्रेन की खिड़की से 'नमक मिर्च नींबू' लगा खीरा खरीदने वालों...ये वीडियो देख लो वरना पड़ सकते हैं लेने के देने!
सावधान मुसाफिर! क्या आप भी स्टेशन पर मिलने वाला खीरा खा रहे हैं? स्टेशन पर खीरा खरीदने से पहले ये वायरल वीडियो जरूर देख लें
AI

Katihar Railway Station Cucumber Video: अगर आप भी ट्रेन के सफर में खिड़की वाले वेंडर से 'ताजा-ताजा खीरा' लेकर नमक छिड़कवा कर खाने के शौकीन हैं, तो जरा ठहरिए. गर्मी का सफर हो और ट्रेन की खिड़की पर खीरा बेचने वाला न दिखे, ऐसा कम ही होता है, लेकिन कटिहार स्टेशन से आई इस डरावनी तस्वीर ने बता दिया है कि जिसे आप 'फ्रेश' समझकर खा रहे हैं, वो असल में जहर की कोटिंग है. सफर के दौरान जब दोपहर की तपिश बढ़ती है, तो नींबू और काला नमक छिड़का हुआ वो हरा-भरा खीरा किसी नेमत से कम नहीं लगता, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि स्टेशन की तपती धूप में भी वो खीरा इतना 'तोता परी' हरा कैसे बना रहता है?

ये भी पढ़ें:-1 करोड़ का पैकेज छोड़ अब अपार्टमेंट्स में साफ-सफाई क्यों कर रही है ये महिला, कहानी सुन दंग रह जाएंगे आप

कटिहार जंक्शन से सामने आए एक वीडियो ने इस राज से पर्दा उठा दिया है, जिसे देखकर आपका कलेजा कांप जाएगा. एक महिला वेंडर बासी और सफेद पड़ चुके खीरों को एक नीले डिब्बे में भरे गाढ़े हरे केमिकल में डुबो रही है.

चमक का चक्कर और 'जान को खतरा' (Hidden Danger in Railway Station Food)

ये वीडियो कोई मजाक नहीं, बल्कि उन लाखों मुसाफिरों की सेहत से सरेआम खिलवाड़ है, जो आंख मूंदकर वेंडर्स पर भरोसा करते हैं. वो सफेद खीरा जो सूखकर बेकार हो चुका था, केमिकल के उस 'जादुई घोल' में नहाते ही एकदम खेत जैसा ताजा दिखने लगता है. जानकारों का मानना है कि, ये सिंथेटिक रंग और घटिया केमिकल सीधे आपके लिवर और किडनी पर हमला बोलते हैं, जिसे आप ठंडक के लिए खा रहे हैं, वो शरीर के अंदर 'कैंसर' जैसी जानलेवा बीमारियों का बीज बो सकता है.

ये भी पढ़ें:-'बुर्ज खलीफा' के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!

कटिहार स्टेशन खीरा वीडियो (Food Safety in Indian Railways)

हैरानी की बात तो ये है कि ये सब कुछ बीच प्लेटफॉर्म पर हो रहा है, जहां से हजारों यात्री और रेलवे का अमला गुजरता है. वीडियो जैसे ही X (ट्विटर) पर आया, पब्लिक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. यह वायरल वीडियो हम सबके लिए एक बड़ी चेतावनी है. अगली बार स्टेशन पर कुछ भी 'ज्यादा' चमकता हुआ खीरा देखें तो अपनी भूख पर काबू रखें. आंखों देखी चमक पर भरोसा करने के बजाय अपनी सेहत को तवज्जो दें, क्योंकि ये रंगीन खीरा आपको अस्पताल के चक्कर लगवा सकता है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com