विज्ञापन

अजमेर में करोड़ों का लालच देकर 12 लाख में बेचा 'नकली' सुनहरा कछुआ, जाल में फंसाने के लिए दिखाते थे वीडियो

Rajasthan News: अजमेर की रूपनगढ़ पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जिसने लोगों को सोने का कछुआ दिखाकर 12 लाख रुपये ठगे थे. मामले में जयपुर के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे 3 लाख रुपये बरामद किए गए हैं.

अजमेर में करोड़ों का लालच देकर 12 लाख में बेचा 'नकली' सुनहरा कछुआ, जाल में फंसाने के लिए दिखाते थे वीडियो
Ajmer Golden Rare Tortoise Fraud
NDTV

Golden Tortoise Scam: राजस्थान के अजमेर जिले के रूपनगढ़ थाना पुलिस ने सुनहरा कछुआ दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जो भोले-भले लोगों को दुर्लभ जीव-जंतुओं का लालच देकर अपना शिकार बनाते थे.

सुनहरा कछुआ का झांसा देकर की 12 लाख की ठगी

 पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दुर्लभ और कीमती 'सुनहरा कछुआ' बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया.  इस मामले में ब्यावर  निवासी रसीद ने 12 लाख रुपये गंवाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की.

करोड़ों के मुनाफे का झांसा देकर हड़पे 12 लाख

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित को लालच दिया कि यह कछुआ बेहद दुर्लभ है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये तक है। उन्होंने कहा कि  यदि वह 20 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे कुछ ही समय में करोड़ों का मुनाफा होगा. झांसे में आकर पीड़ित ने आरोपियों को 12 लाख रुपये दे दिए. बाद में संपर्क टूटने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने रूपनगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया.

पकड़े गए तीनों आरोपी

पकड़े गए तीनों आरोपी
Photo Credit: NDTV

जयपुर ग्रामीण के रहने वाले है तीनों ठग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया.तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही. 11 अप्रैल को पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों की पहचना ताराचंद बावरिया (27), राहुल योगी (21) और रोहिताश बावरिया (24) के रूप में हुई. जो जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि बाकी रकम की तलाश जारी है.

 दुर्लभ जीव-जंतुओं के नाम पर ठगी का करते है काम

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को दुर्लभ जीव-जंतुओं, उल्लू और रेड मरकरी जैसी चीजों के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे. ये लोग मोबाइल पर वीडियो दिखाकर उन्हें विश्वास दिलाते थे और फिर सौदे के नाम पर पैसे ऐंठते थे. आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में धोखाधड़ी और अन्य मामलों में दर्ज हैं. 

यह भी पढ़ें; इजरायल-ईरान तनाव ने तोड़ी बोधगया में पर्यटन की कमर, विदेशी पर्यटकों ने मोड़ा मुंह, कारोड़ों का कारोबार हुआ ठप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com