विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2021

डेढ़ साल के बच्चे ने 6 फीट के दरवाजे पर बिना सहारे के चढ़ गया, वीडियो देख लोगों के उड़ गए होश

बच्चे बहुत ही क्यूट होते हैं. क्यूट होने के साथ-साथ शैतान भी होते हैं. सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो को देखने पर आपको विश्वास ही नहीं होगा कि ये कारनामा एक छोटे बच्चे ने किया है.

डेढ़ साल के बच्चे ने 6 फीट के दरवाजे पर बिना सहारे के चढ़ गया, वीडियो देख लोगों के उड़ गए होश
बच्चे बहुत ही क्यूट होते हैं.
बच्चे बहुत ही क्यूट होते हैं.

बच्चे बहुत ही क्यूट होते हैं. क्यूट होने के साथ-साथ शैतान भी होते हैं. सोशल मीडिया पर बच्चों के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. आज भी एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो को देखने पर आपको विश्वास ही नहीं होगा कि ये कारनामा एक छोटे बच्चे ने किया है. इस बच्चे की उम्र महज डेढ़ साल है, मगर इसकी हरकतों को देखने के बाद कहेंगे कि ये तो बड़ा चंट बच्चा है. इस वीडियो को देखने के बाद कोई विश्वास भी नहीं कर रहा है.

पहले आप इस वीडियो को देखिए


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक प्यारा बच्चा जो डायपर पहन कर एक ग्रिल पर चढ़ रहा है. इसके चढ़ने का स्टाइल ऐसा है कि लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है. ग्रिल 6 फीट लंबा है. बच्चा ग्रिल पर बिना परेशानी के चढ़ रहा है और उतर रहा है.इसका संतुलन देखकर लोग दातों तले उंगली दबा रहे हैं. है न कमाल का बच्चा.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @rupin1992 नाम के ट्विटर यूज़र हैंडल से शेयर किया गया है, जो वायरल और पॉपुलर हो रहा है. इस वीडियो पर कई यूजर्स ने मज़ेदार कमेंट्स भी किए हैं. आईपीएस रुपिन शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Baby, Viral Video, Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com