विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी कर्मचारी ध्यान दें ! अब दफ्तरों में जींस-टीशर्ट में नो एंट्री, जानें कैसा हो ड्रेस कोड

Himachal News: हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उनको सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने से बचना होगा. वरना उन पर एक्शन लिया जा सकता है.

हिमाचल के सरकारी कर्मचारी ध्यान दें ! अब दफ्तरों में जींस-टीशर्ट में नो एंट्री, जानें कैसा हो ड्रेस कोड
हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू. (AI फोटो)
  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य किया है
  • सरकारी कर्मचारियों को जींस और टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने से मना किया गया है
  • पुरुष कर्मचारियों को शर्ट और पैंट या ट्राउजर के साथ जूते या सैंडल पहनने की सलाह दी गई है
शिमला:

हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड फॉलो करने का आदेश दिया गया है. नए आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी जींस-टीशर्ट पहनकर दफ्तरों में नहीं आ सकेंगे. कर्मचारियों और अधिकारियों तो अब कार्यालय में साफ-सुथरे, शालीन और औपचारिक कपड़े पहनना अनिवार्य होगा. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी अनुशासन बनाए रखना होगा. इसे लेकर हिमाचल सरकार ने सख्त हिदायत दी है. महिलाओं और पुरुषों को कैसे कपड़े पहनने हैं ये भी बताया है. साथ ही इन नियमों को लागू करने के पीछे की वजह भी बताई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड 

हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. उनको सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने से बचना होगा. वरना एक्शन लिया जा सकता है. कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय में साफ-सुथरे, शालीन और औपचारिक कपड़े पहनना अनिवार्य होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

कपड़ें फॉर्मल हों, प्रोफेसनलिज्म दिखाई दे

कार्यालय में मौजूदगी के दौरान अनौपचारिक और पार्टी वाले कपड़ों से सख्ती से परहेज किया जाना चाहिए. सरकारी कर्मचारी के आचरण और पहनावा ऐसा हो कि वर्कप्लेस पर शालीनता, मर्यादा और प्रोफेसनलिज्म दिखाई दे. ऐसा सरकार के संज्ञान में आया है कि कई कर्मचारी संबंधित विभाग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. दफ्तर में पुरुष कर्मचारियों को शर्ट और पैंट या ट्राउजर पैंट/कॉलर वाली शर्ट के साथ पैंट, जूते या सैंडल पहनने चाहिए.

हिमाचल की महिला कर्मचारी पहनें इस तरह के कपड़े

वहीं  महिला कर्मचारियों को साड़ी, लेडीज़ फॉर्मल सूट, सलवार,चूड़ीदार,कुर्ता दुपट्टे के और ट्राउजर पैंट, शर्ट के साथ चप्पल, सैंडल या जूते पहनने चाहिए.कर्मचारियों को कार्यालयों में जींस और टी-शर्ट नहीं पहननी चाहिए. ड्रेस कोड का कमसद सेवाओं में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना है. दफ्तर में कर्मचारियों का पहनावा औपचारिक होना चाहिए. इसलिए सरकार फिर से सलाह जारी कर रही है कि सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारी फॉर्मल कपड़े ही दफ्तर में पहनें. सभी कर्मचारियों को अपने पहनावे और व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान दें.

लेखक के बारे में
img
Gurpreet Singh
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh News, Himachal Government Employee Dress Code, Himachal CM Sukhu, Social Media Rules
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com