विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2021

पैराग्लाइडिंग के दौरान शख्स ने गिटार बजाते हुए गाया ‘मां तुझे सलाम’ सॉन्ग, ए आर रहमान ने शेयर किया Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो बड़ी तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस वीडियो में एक शख्स पैराग्लाइडिंग (paragliding) के दौरान हवा में गिटार बजाते हुए गाना गा रहा है.

पैराग्लाइडिंग के दौरान शख्स ने गिटार बजाते हुए गाया ‘मां तुझे सलाम’ सॉन्ग, ए आर रहमान ने शेयर किया Video
पैराग्लाइडिंग के दौरान शख्स ने गिटार बजाते हुए गाया ‘मां तुझे सलाम’ सॉन्ग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो बड़ी तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस वीडियो में एक शख्स पैराग्लाइडिंग (paragliding) के दौरान हवा में गिटार बजाते हुए गाना गा रहा है. हिमाचल प्रदेश के बीर (Bir, Himachal Pradesh) में शूट किए गए इस वीडियो में गाना गाते हुए नजर आ रहे शख्स का नाम रूपेश मैती (Rupesh Maity) है. दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो ए आर रहमान (A.R Rahman) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज (Instagram stories) में शेयर किया है. उन्हें ये वीडियो बेहद पसंद आया है. इस वीडियो के देखने के बाद तो आप भी इस शख्स की तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे.

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "पैराग्लाइडिंग करते समय 8000 फीट पर माँ तुझे सलाम गाना." क्लिप में मैथ्यू को ए आर रहमान द्वारा कंपोज किए गए सॉन्ग को गाते हुए दिखाया गया है, साथ ही साथ गिटार बजाते हुए भी दिखाया गया है.

देखें Video

वीडियो पर अबतक 2 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग कमेंट में मैथी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बहुत से लोग तो फायर और हार्ट इमोजी बनाकर अपने प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मैथी ने खुद एक आर रहमान की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ar Rahman, Viral Video, Paragliding, Paragliding Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com