विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2021

मंडप में बैठे दूल्हे ने दुल्हन के कंधे पर रख दिया हाथ, तो मंत्र पढ़ते हुए पंडित जी बोले - ‘आप हाथ हठाइए’ - देखें Funny Video

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं. पंडित जी शादी के मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं, इसी बीच दूल्हा-दुल्हन के कंधे पर हाथ रख देता है. पंडित जैसे ही ये देखते हैं वो मंत्र पंढ़ते हुए दूल्हे से कहते हैं आप हाथ उठाइए.

मंडप में बैठे दूल्हे ने दुल्हन के कंधे पर रख दिया हाथ, तो मंत्र पढ़ते हुए पंडित जी बोले - ‘आप हाथ हठाइए’ - देखें Funny Video
मंडप में बैठे दूल्हे ने दुल्हन के कंधे पर रख दिया हाथ, तो मंत्र पढ़ते हुए पंडित जी बोले - ‘आप हाथ हठाइए’

सोशल मीडिया पर शादी के फनी वीडियोज काफी वायरल होते रहते हैं. दूल्हा-दुल्हन के भी बहुत से मजेदार वीडियोज देखने को मिलते हैं. फिर चाहे वो वरमाला हो या शादी का मंडप, जूता चुराई की रस्म हो या दुल्हन की विदाई इस तरह के वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं. ऐसे वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के मंडप में बैठे दूल्हा –दुल्हन से पंडित जी मंत्रों के बीच कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर वहां बैठे सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

देखें Video:

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं और वहां और भी बहुत से लोग बैठे हुए हैं. पंडित जी शादी के मंत्रों का उच्चारण कर रहे हैं, इसी बीच दूल्हा-दुल्हन के कंधे पर हाथ रख देता है. बस फिर क्या था, पंडित जैसे ही ये देखते हैं वो मंत्र पंढ़ते हुए दूल्हे से कहते हैं आप हाथ उठाइए. ये सुनते ही दूल्हा-दुल्हन समेत वहां बैठे सभी लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं.

ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अबतक 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर अपने मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं. साथ ही लोग कमेंट में पिंडित जी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Groom Put His Hand On The Bride Shoulder, Funny Video, Wedding Funny Video, Bride Groom Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com