विज्ञापन

जूता चुराई में साली का मास्टर स्ट्रोक, ऐसी जगह छिपाए दूल्हे के जूते...सपने में भी नहीं सोच होगा

शादी का मंडप, हंसी मजाक का माहौल और नेग की प्यारी सी नोकझोंक. सब कुछ आम सा लग रहा था, लेकिन इस बार साली ने ऐसा दिमाग लगाया कि दूल्हा भी हैरान रह गया. जूते ऐसी जगह छिपे थे, जहां किसी का खयाल भी नहीं जाता.

जूता चुराई में साली का मास्टर स्ट्रोक, ऐसी जगह छिपाए दूल्हे के जूते...सपने में भी नहीं सोच होगा
दूल्हा ढूंढता रह गया, जूते निकले ऐसी जगह से...देखते रह गए लोग

Joota Churai viral video: भारतीय शादियों में जूता चुराई की रस्म हमेशा से दिलचस्प रही है. दूल्हे की सालियां मौका मिलते ही जूते गायब कर देती हैं और फिर नेग के बदले वापस करती हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर Joota Churai viral video खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक साली ने जूते छिपाने का गजब तरीका अपनाया.

ये भी पढ़ें:-दुल्हन पर फूलों की जगह हुई पैसों की भयंकर बारिश, ससुराल वालों ने बहूरानी पर उड़ाए 8.5 करोड़ के नोट

मंडप में शुरू हुई मजेदार चाल (Juta Churai rasm)

वीडियो में दूल्हा मंडप में बैठा नजर आता है. वह एक लिफाफे में पैसे रखकर अपनी साली को देता है. असल में साली पहले ही जूते चुरा चुकी होती है. सबको लगता है कि जूते कहीं आसपास ही छिपे होंगे, लेकिन असली राज तब खुलता है जब पता चलता है कि साली ने जूते अपने ही पैरों में बांध रखे थे. यानी जूते ढूंढने वाला चाहे जितना तलाश करता, उसे कुछ हाथ नहीं आता. बाद में नेग मिलने के बाद साली मुस्कुराते हुए जूते लौटा देती है और आगे की रस्म शुरू होती है.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो (Indian wedding funny clip)

इस मजेदार Wedding viral video को एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. करीब 19 सेकंड के इस वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इसे Joota Churai ceremony, bride sister hides groom shoes, Indian wedding funny video जैसे कीवर्ड से सर्च कर रहे हैं. कमेंट में यूजर्स ने लिखा कि यह जूते छिपाने का बेस्ट आइडिया है. किसी ने इसे मिशन इम्पॉसिबल बताया, तो किसी ने साली के दिमाग की तारीफ की. जूता चुराई की यह अनोखी चाल सोशल मीडिया पर छा गई है. साली की सूझबूझ और शरारत ने इस रस्म को और भी दिलचस्प बना दिया. सच में, शादी का असली मजा ऐसे ही प्यारे लम्हों में छिपा होता है.

ये भी पढ़ें:-2 किडनी के बराबर किराया! मुंबई के बांद्रा में 2BHK का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Juta Churai, Juta Churai Rasm, Wedding Videos, Viral Video, Joota Churai Viral Video, Indian Wedding Funny Clip, Bride Sister Hides Groom Shoes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com