विज्ञापन

VIDEO: जॉनी लीवर की बेटी जैमी ने बॉलीवुड हीरोइनों की खोली पोल, करीना कपूर भी रह गईं हैरान, लोग बोले- हिम्मत है भाई

जैमी लीवर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जैमी बॉलीवुड हीरोइनों के ब्यूटी सीक्रेट की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर करीना कपूर ने भी कमेंट किया है. जैमी मशहूर कॉमेडिनय जॉनी लीवर की बेटी हैं.

VIDEO: जॉनी लीवर की बेटी जैमी ने बॉलीवुड हीरोइनों की खोली पोल, करीना कपूर भी रह गईं हैरान, लोग बोले- हिम्मत है भाई
जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर ने फनी वीडियो में कह डाला बॉलीवुड का सबसे बड़ा सच
नई दिल्ली:

कॉमेडी के बादशाह जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर भी अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं और अपने शानदार कॉमिक अंदाज से लोगों का दिल जीत रही हैं. जैमी ना सिर्फ एक बेहतरीन कॉमेडियन हैं बल्कि एक शानदार एक्ट्रेस और मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं, जो कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की आवाज और अंदाज को हूबहू कॉपी कर लेती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के हेयर, स्किन और फिटनेस को लेकर ऐसा मजेदार खुलासा करती नजर आईं कि देखने वालों की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है.

यह भी पढ़ें: Salim Khan Hospitalised Live Updates: सलमान खान के पापा सलीम खान ICU में, संजय दत्त और जावेद अख्तर पहुंचे मिलने

जैमी लीवर ने फनी अंदाज में दिया ऑनेस्ट रिव्यू

जैमी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ब्यूटी सीक्रेट्स पर मजाकिया अंदाज में बात करती नजर आईं. वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि आप अपने बालों का इतना ध्यान कैसे रखती हैं, तो उन्होंने मजाक में कहा कि वो इसके लिए टर्की ट्रिप करती हैं क्योंकि वहां हेयर ट्रांसप्लांट बहुत अच्छा होता है. उन्होंने आगे हंसते हुए कहा कि स्ट्रेटनिंग और स्टाइलिंग की वजह से जो टकला निकल आता है, वो सिर्फ ट्रांसप्लांट से ही ठीक होता है.

यह भी पढ़ें: 'गला घोंट दिया यूनिवर्सिटी', बॉलीवुड से आया कमेंट, AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबोट के बाद ड्रोन भी निकला फर्जी

स्किन और बॉडी पर भी दिया मजेदार जवाब

इसके बाद जब उनसे स्किन केयर के बारे में पूछा गया, तो जैमी ने कहा कि स्किन के लिए वो प्रोड्यूसर से अपनी फीस बढ़वा लेती हैं क्योंकि बोटोक्स, फिलर्स और थ्रेड ट्रीटमेंट करवाने से फेस लिफ्ट हो जाता है. वहीं जब उनकी फिट बॉडी का राज पूछा गया, तो उन्होंने इसका पूरा क्रेडिट वीएफएक्स को दे दिया. उन्होंने मजाक में कहा कि रेड चिलीज में वीएफएक्स के जरिए हाथ आधा काट देते हैं, थाई कम कर देते हैं और 10 साल तक यंग दिखा देते हैं.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

जैमी लीवर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इतना ही नहीं इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी लाफिंग इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

कौन हैं जैमी लीवर

जैमी लीवर एक मिमिक्री आर्टिस्ट, स्टैंड अप कॉमेडियन और सोशल मीडिया क्रिएटर हैं जो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने फनी रील्स और स्केच वीडियो के लिए काफी पॉपुलर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मार्केटिंग और कॉरपोरेट सेक्टर से की थी लेकिन बाद में अपने पापा की ही तरह कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा. आज जैमी अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग और शानदार मिमिक्री के चलते मॉडर्न और फैमिली ऑडियंस दोनों के बीच पसंद की जाती हैं और कई बार कपिल शर्मा के शो में भी नजर आ चुकी हैं.

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamie Liver, Jamie Liver Funny Video, Johnny Lever Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com