विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2022

Viral Video: इस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे- मानवता ज़िंदा है

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते ही रहते हैं. आज भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इश वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग हो जाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया.

Viral Video: इस वीडियो को देखने के बाद आप कहेंगे- मानवता ज़िंदा है

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल (Viral Video) होते ही रहते हैं. आज भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Trending Videos) हो रहा है. इश वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग हो जाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण (Awnish Sharan) ने शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे- वाकई में मानवता ज़िंदा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देखने के बाद प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा एक कंस्ट्रक्शन साइट पर एक गत्ता लेकर जाता है. तभी उस गत्ते पर इंजीनियर की नज़र पड़ जाती है. वो उस बच्चे का पीछा करता है. पीछा करते हुए देखता है कि बच्चा उस गत्ते की मदद से अपने घर की मरम्मत कर रहा है. ये दृश्य देखकर इंजीनियर काफी भावुक हो जाता है. उसके बाद इंजीनियर तय करता है कि बच्चे के लिए घर बना दिया जाए. वो ऐसा ही करता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया है. इस वीडियो में बहुत ही भावुक कर देने वाला मैसेज है, जो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को करीब 28 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने देखा है. वहीं कई यूज़र्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

वीडियो देखें- सिराथू सीट से सपा की पल्लवी पटेल जीतीं, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य हारे

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Social Media Viral Post, Trending Videos, Viral News, Ajab Gajab News, Zara Hatke News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com