Nurses Protect Babies In Hospital During Earthquake: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ताइवान के एक अस्पताल में कई नर्सों को नवजात शिशुओं को प्रोटेक्ट करते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि देश में बीते बुधवार को 25 वर्षों में 7.4 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था. यह दृश्य अस्पताल की नर्सरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. वीडियो मानवता के प्रति विश्वास को बढ़ाता है.
एक्स पर शेयर हुए इस वीडियो में नर्सों को यह सुनिश्चित करने के लिए बच्चे की बेड पकड़ते हुए देखा जा सकता है कि, सभी नवजात सुरक्षित रहें. वीडियो में नर्सें भूकंप के झटके रुकने और स्थिति स्थिर होने तक कॉट को टकराने से रोकती नजर आ रही हैं.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
इस वीडियो को 3 अप्रैल को एक्स पर शेयर करते हुए निशांत शर्मा नाम के एक शख्स ने लिखा, 'ताइवान की नर्सें भूकंप के दौरान बच्चों की रक्षा कर रही हैं. यह इंटरनेट पर आज तक देखे गए सबसे खूबसूरत वीडियो में से एक है. इन बहादुर महिलाओं को सलाम.'
यहां देखें वीडियो
Taiwanese nurses protecting babies during earthquake.
— Nishant Sharma (@IamNishantSh) April 4, 2024
This is one of the most beautiful video I have seen today on internet. Hats off to these brave ladies. #Taiwan #Tsunami #TaiwanEarthquake #earthquake pic.twitter.com/DwJadI1iMq
25 सालों का सबसे शक्तिशाली भूकंप
यह 25 वर्षों में ताइवान में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है, क्योंकि 1999 में देश के नानटौ काउंटी में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2,500 से अधिक लोग मारे गए थे और 1,300 से अधिक अन्य घायल हुए थे. बुधवार को भूकंप सुबह 8 बजे (स्थानीय समय) से पहले आया और इसका केंद्र ग्रामीण, पहाड़ी हुलिएन काउंटी के तट पर था, जब लोग काम या स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे थे.
जान-माल का नुकसान
हुलिएन में कई इमारतें और ग्राउंड फ्लोर ढह गए, जबकि राजधानी ताइपे में इमारतें बुरी तरह हिल गईं और पुरानी इमारतों की टाइलें गिर गईं. ताइवान सरकार ने कहा कि, भूकंप के केंद्र हुलिएन काउंटी में नौ लोगों की मौत की खबर है. घायलों की संख्या अब 1,000 से अधिक हो गई है, लगभग एक दर्जन होटल कर्मचारी मिले हैं और 38 अभी भी लापता हैं.
ये Video भी देखें: Taiwan Earthquake: ताइवान जैसा भूकंप भारत में आया तो क्या होगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं