ताइवान (Taiwan),में हाल ही में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस हुए, जिसकी वजह से इमारतों को भारी नुकसान हुआ. लेकिन एक स्कायस्क्रेपर (Skyscraper) को 7.4 तीव्रता का भूकंप भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा सका. इस इमारत का नाम है ताइपे 101. सीएनएन के मुताबिक भूकंप में भी बुलंद खड़ी रहने वाली इस इमारत की इनोवेटिव डिजाइन को इसकी मजबूती की वजह माना जा रहा है. इस डिजाइन में एक एक बड़ा सा पेंडुलम भी शामिल है. जो भूकंप के शॉक को एब्जॉर्ब करने में मददगार है. इमारत में ये पेंडुलम 87 वें से 92 वे फ्लोर के बीच लगा है. जो जमीन से हजार फीट की ऊंचाई पर है. ये ट्यून्ड मास डेंपर करीब 660 मीट्रिक टन भारी है. न्यूज आउटलेट के मुताबिक भूकंप या तेज हवा चलने पर बिल्डिंग के मूवमेंट को ये डेंपर काउंटरएक्ट करता है और उनके असर को कम करता है.
क्या होता है ट्यून्ड मास डेंपर?
इसे विंड डंपिंग बॉल भी कहते हैं. जो ऊंची इमारतों में इसलिए लगाई जाती है ताकि तेज हवा आने पर बिल्डिंग पर होने वाले असर को कम किया जा सके. ये ऊंची इमारतों में रहना भी आसान बनाता है. कई इमारतों में इन्हें इस तरह लगाया जाता है कि ये बाहर दिखाई न दे. लेकिन ताईपे 101 में लगा डेंपर बिल्डिंग पर पड़ने वाले प्रभाव को रोकने में सक्षम होने के साथ साथ उसकी खूबसूरती भी बढ़ाता है. जिसकी वजह से यहां आने वाले सैलानी भी इस सिस्टम को आसानी से समझ सकते हैं.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
किस तरह करता है काम?
ताइपे 101 वेबसाइट के मुताबिक भूकंप, आंधी या ऐसी कोई कुदरती आपदा आने पर ये गोलाकार डेंपर आगे से पीछे की तरफ हिलने लगता है. और, इस तरह तेज हवा या भूकंप के असर को काफी हद तक एब्जॉर्ब कर लेता है. डेंपर के इंजीनियर्स का दावा है कि ये डेंपर बिल्डिंग के मूवमेंट को चालीस प्रतिशत तक कम कर देता है. जिसकी वजह से इसके अंदर रहने वालों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ती. एक क्लोस्ड सर्किट कैमरा में भी नजर आ रहा है कि भूकंप के दौरान ताइपे की इस ऊंची इमारत में मूवमेंट कम है जबकि पास ही एक बिल्डिंग भूकंप की वजह से जबरदस्त तरीके से थरथरा रही है.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं