आपने अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अजय देवगन जैसे सितारों के हमशक्ल तो खूब देखें होंगे, लेकिन इन दिनों दिग्गज बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के एक हमशक्ल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुमार सानू का ये हमशक्ल अपना हुनर दिखाने के लिए इंडियन आइडियल के मंच पर पहुंच गया. ये शख्स खुद को जूनियर कुमार सानू बता रहा है. जूनियर सानू का ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आवाज और अंदाज दोनों ही कुमार सानू जैसा
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, कुमार सानू का हमशक्ल कहता है कि मेरा नाम है कजिरो रमन एज जूनियर कुमार सानू. उस वक्त शो में खुद कुमार सानू भी मौजूद रहते हैं. साथ ही जजेस की कुर्सी पर सिंगर श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी बैठे नजर आते हैं. शख्स स्टेज पर खड़े होकर फिल्म आशिकी से कुमार सानू का गाना ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' ठीक उनकी ही आवाज में गाता है. सामने बैठे दोनों ही जजेस उसकी आवाज को सुन बेहद इंप्रेस भी होते हैं. अपने हमशक्ल की आवाज और अंदाज देख कुमार सानू उन्हें गले लगा लेते हैं.
सोशल मीडिया पर लोग बोले- वंडरफुल आर्टिस्ट
वीडियो को महज दो दिनों में 5 लाख 66 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं और लोग इस शख्स के टैलेंट को सलाम कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ये सच में जूनियर कुमार सानू है, बहुत ही सुरीला.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'बोलते भी सानू दा के जैसे हैं, वंडरफुल आर्टिस्ट.' तीसरे ने लिखा, 'सेम टैलेंट, लेकिन दोनों का नसीब कितना अलग है.' एक अन्य ने लिखा, 'ये तो उनकी जगह गा दे तो कोई समझे भी नहीं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं