आमतौर पर आपने रेस्टोरेंट या होटल में वेटर को खाना परोसते देखा होगा, हालांकि कई बार हमें खुद ही अपने प्लेट में खाना परोसना पड़ जाता है. सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिनमें खाना परोसने की एक से बढ़कर एक जुगाड़ हैरान कर देती है. आजकल मशीनें काफी एडवांस हो रही हैं, जिसके चलते वो पल भर में ही इंसानों का काम छीन अपनी जगह बना लेती हैं. कुछ काम मशीनों पर आधारित होते है, तो कुछ ऐसे भी होते हैं, जिसके लिए इंसानों को मशीनों का मोहताज नहीं होना पड़ता, लेकिन इसके बाद भी मशीनें आज इंसानों पर किसी न किसी तरह हावी होती नजर आ रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं.
कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि, एक होटल में खाना परोसने के लिए किसी वेटर की नहीं, बल्कि रोबोट की मदद ली जा रही है. अब इसी क्रम में एक 'बुलेट ट्रेन' (bullet train) का नाम भी शामिल हो गया है, जो कस्टमर्स को उनकी सीट पर खाना डिलीवर करने में मदद करती है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (video on Instagram) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक माइक्रो 'बुलेट ट्रेन' (micro bullet train) चलती नजर आ रही है, जो कस्टमर्स को उनकी सीट पर खाना पहुंचाती नजर आ रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में 'बुलेट ट्रेन' से लोगों को खाना परोसते हुए दिखाया गया है. वीडियो में सबसे पहले देखा जा सकता है कि किसी होटल या रेस्टोरेंट में एक बड़ी सी टेबल लगी हुई है, जहां कई लोग अपनी-अपनी सीट पर बैठे हुए हैं और खाने का इंतजार कर रहे हैं, तभी टेबल पर चलती हुई एक छोटी सी 'बुलेट ट्रेन' किनारे पर आकर रूक जाती है और कस्टमर्स खुद उसमें से खाने की कटोरियां निकालने लगते हैं. इस तरह टेक्नोलॉजी से खाना परोसने वाला वीडियो शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा.
लद्दाख की वादियों में बच्चों ने दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट, VIDEO देख दिल हार बैठे यूजर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 'earthlocus' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को 70 लाख व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 68 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं, वीडियो देख कर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'ईमानदारी से कहूं तो ऑटोमेशन का यह स्तर मुझे डराता है', जबकि एक अन्य यूजर ने इस टेक्नोलॉजी को 'सुपर' बताया है. इसी तरह एक और यूजर ने लिखा है, 'यह दुनिया पागल है', जबकि एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'मेरा तो मन कर रहा है कि इस ट्रेन को ही उठा लूं'.
देखें वीडियो- अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर ने साथ बिताया क्वालिटी टाइम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं