विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2021

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नीली मछली का वीडियो, हर कोई रह गया दंग

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर nature27_12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो कि अब लोगों की दिलचस्पी की वजह बना हुआ है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नीली मछली का वीडियो, हर कोई रह गया दंग
इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग हैरत में पड़ गए.
Pic credit instagram/ nature27_12
नई दिल्ली:

इंटरनेट की दुनिया में बड़ी कमाल है, यहां कब क्या देखने को मिल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मछली अपने अनोखेपने की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. दरअसल मछली के खबरों में आने की वजह इतनी दिलचस्प है कि आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. आमतौर पर मछली (Fish) या अन्य मीट का रंग गुलाबी या लाल होता है, लेकिन क्या आपने कभी ब्लू मीट वाली मछली (Fish With Blue Meat) देखी है? जी हां, इन दिनों ब्लू मीट वाली मछली (Fish) सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है.

अब भले ही आपको ये खबर अजीब लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही मछली का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं. ये वीडियो इंस्टाग्राम पर nature27_12 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो कि अब लोगों की दिलचस्पी की वजह बना हुआ है. यही वजह है कि कई लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इस पर हैरान जताई है. 

यहां देखिए वीडियो-

ये भी पढ़ें: महिला पुलिसकर्मी की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल, वायरल वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफ

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स इस अनोखी मछली को चाकू से काट रहा है, लेकिन काटते ही मछली अंदर से नीले रंग की नजर आ रही है. एक जानाकरी के मुताबिक इस अजीबोगरीब मछली का नाम लिंगकोड है, जिसे बफेलो कॉड के नाम से भी जाना जाता है. यह मछली O. elongatus प्रजाति की Hexagrammidae फैमिली से ताल्लुक रखती है. 

इस वीडियो के साथ कैप्शन में बताया गया है कि इस मछली का नाम लिंगकोड फिश (Lingcod Fish) है. शेयर किए जाने के कुछ ही देर बाद यह वीडियो वायरल होने लगा. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोगों ने पूछा है कि इस मछली के मीट का रंग नीला क्यों है? एक यूजर ने लिखा है- ये तो वाकई कमाल है, मैंने अपनी जिंदगी में इससे पहले कभी ऐसा दुर्लभ नजारा नहीं दिखा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blue Meat Fish, Fish, Fish Viral Video, Lingcod Fish, Rare Fish, Viral Video, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com