विज्ञापन

Mahakal Mandir Fight: महाकाल मंदिर में मुंबई की महिला श्रद्धालु से सिक्योरिटी गार्ड की मारपीट, वीडियो वायरल

Mahakal Mandir Ujjain: मुंबई निवासी रेशमा सोनवाड़े अपनी तीन महिला मित्रों के साथ गुरुवार रात महाकाल मंदिर पहुंचीं. चारों महिलाएं नियमित दर्शन कतार में आगे बढ़ रही थीं. इसी दौरान पुरुष और महिला सिक्यूरिटी गार्डों ने दर्शनार्थियों को तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए धकेलना शुरू कर दिया. विरोध करने पर सुरक्षा कर्मियों और श्रद्धालु महिला के बीच बहस हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया.

Mahakal Mandir Fight: महाकाल मंदिर में मुंबई की महिला श्रद्धालु से सिक्योरिटी गार्ड की मारपीट, वीडियो वायरल
Mahakal Mandir Fight: महाकाल मंदिर में मुंबई की महिला श्रद्धालु से सिक्योरिटी गार्ड की मारपीट, वीडियो वायरल

Mahakal Mandir Ujjain Fight Viral Video: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple) परिसर में एक बार फिर से श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. गुरुवार रात दर्शन करने पहुंची मुंबई की एक महिला श्रद्धालु के साथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने कथित रूप से मारपीट की और धक्का देकर बाहर निकाल दिया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं. वीडियो में महिला रोती हुई नजर आ रही है जबकि आसपास सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं.

Mahakal Mandir Ujjain: महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट के आरोप

Mahakal Mandir Ujjain: महिला श्रद्धालु के साथ मारपीट के आरोप

कतार में खड़ी महिला से गार्डों की हाथापाई

घटना के अनुसार, मुंबई निवासी रेशमा सोनवाड़े अपनी तीन महिला मित्रों के साथ गुरुवार रात महाकाल मंदिर पहुंचीं. चारों महिलाएं नियमित दर्शन कतार में आगे बढ़ रही थीं. इसी दौरान पुरुष और महिला सिक्यूरिटी गार्डों ने दर्शनार्थियों को तेज़ी से आगे बढ़ने के लिए धकेलना शुरू कर दिया. विरोध करने पर सुरक्षा कर्मियों और श्रद्धालु महिला के बीच बहस हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया.

रेशमा ने आरोप लगाया कि पुरुष गार्ड महिलाओं के कंधों पर हाथ रखकर उन्हें जबरन धकेल रहे थे. जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई, तो महिला गार्ड को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई.

रेशमा का दावा है कि चार पुरुष गार्ड भी मौके पर आ गए और उन्होंने भी धक्कामुक्की की, जिससे उन्हें चोटें आईं.

Holi Special Train 2026: होली पर यात्रियों को राहत; 1410 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; MP-CG के यात्रियों को भी फायदा

दर्शनार्थियों में आक्रोश, मंदिर गेट बंद किया गया

मारपीट की घटना के बाद परिसर में मौजूद अन्य श्रद्धालु भी आक्रोशित हो गए. कई लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर जबरन धक्का देने और लाइन बिगाड़ने के आरोप लगाए. स्थिति बिगड़ने पर गार्डों ने कुछ श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर मंदिर का गेट बंद कर दिया, जिससे हंगामा और बढ़ गया. घटना के वीडियो में महिला जोर-जोर से रोते हुए दिखती है, जबकि सुरक्षा कर्मी गेट बंद करते नजर आ रहे हैं.

थाने में शिकायत, दोनों पक्ष आमने–सामने

मारपीट से नाराज श्रद्धालु महिला ने महाकाल थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी. रेशमा ने आरोप लगाया कि करीब 8 सुरक्षा कर्मियों ने मिलकर उनकी कॉलर पकड़कर मारपीट की और उन्हें दर्शन से वंचित कर दिया.

इधर, देर रात एक महिला गार्ड ने भी थाने में महिला श्रद्धालु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. गार्ड का दावा है कि सोनवाड़े लाइन रोक रही थीं और समझाने पर विवाद करने लगीं.

आरोप है कि महिला ने गार्डों के साथ हाथापाई की और नाखून मारकर दो–तीन को घायल कर दिया. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अधिकारियों की चुप्पी, प्रबंधन पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बावजूद मंदिर प्रबंधन और अधिकारियों ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है. महाकालेश्वर मंदिर में पिछले कुछ महीनों में दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं और वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Mahakal Mandir Puja: महाकाल की शरण में पहुंचे CM मोहन यादव और JP नड्‌डा; अन्न क्षेत्र में ग्रहण किया प्रसाद

यह भी पढ़ें : Farmer Suicides: कर्ज, फसल बर्बादी और सिस्टम के दावों के बीच 'मिट्‌टी' में दब गई एक ज़िंदगी; देखिए NDTV पड़ताल

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com