विज्ञापन

सोशल मीडिया के वायरल स्किनकेयर ट्रेंड्स आपकी त्वचा को पहुंचा सकते हैं नुकसान, एक्सपर्ट से जानिए जरूरी टिप्स

सोशल मीडिया पर वायरल स्किनकेयर ट्रेंड्स आपकी त्वचा की नेचुरल बैरियर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. आइए जानते हैं स्किनकेयर अपनाते समय किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.

सोशल मीडिया के वायरल स्किनकेयर ट्रेंड्स आपकी त्वचा को पहुंचा सकते हैं नुकसान, एक्सपर्ट से जानिए जरूरी टिप्स
स्किनकेयर ट्रेंड्स कैसे पहुंचाते हैं नुकसान?
Photo Credit: NDTV

आजकल सोशल मीडिया पर स्किनकेयर से जुड़े नए-नए ट्रेंड्स तेजी से वायरल और फेमस होते रहते हैं. ग्लास स्किन से लेकर एक्सफोलिएशन, पील्स और कई तरह के एक्टिव इंग्रीडिएंट्स तक, हर कोई अपनी स्किन को ज्यादा साफ, चमकदार और बेदाग बनाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन हर ट्रेंड हर स्किन के लिए सही हो, ये जरूरी नहीं है. कई बार जरूरत से ज्यादा स्किनकेयर करने की कोशिश स्किन के नेचुरल बैरियर को नुकसान पहुंचा सकती है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अलग-अलग स्किनकेयर ट्रेंड्स में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसकी जानकारी एक्सपर्ट, एमडी डर्मेटोलॉजिस्ट और मेटामोरफोसिस क्लीनिक की फाउंडर डॉक्टर नेहा सचदे ने दी है.  

स्किन बैरियर क्या होता है?

स्किन बैरियर त्वचा की सबसे बाहरी परत होती है, जो नमी को त्वचा के अंदर बनाए रखने और धूल और प्रदूषण से बचाने में मदद करती है. जब ये बैरियर कमजोर हो जाता है, तो स्किन रूखी, लाल, सेंसिटिव और खुजली वाली हो सकती है. वहीं, डेड स्किन हटाने के लिए एक्सफोलिएशन उपयोगी हो सकता है, लेकिन इसे बहुत ज्यादा करना उल्टा असर डाल सकता है. स्क्रब, AHA, BHA या दूसरे एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट्स को बार-बार इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन और रूखापन बढ़ सकती है. खासकर अगर एक साथ कई एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जा रहे हों.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

हर दिन कई एक्टिव्स का इस्तेमाल  

एक्सपर्ट के अनुसार रेटिनॉल, विटामिन C, सैलिसिलिक एसिड और AHA जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स अपने-अपने तरीके से स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. समस्या तब शुरू होती है जब इन्हें बिना जरूरत या सही तरीके के एक साथ इस्तेमाल किया जाए. ज्यादा एक्टिव्स का मतलब हमेशा बेहतर रिजल्ट नहीं होता. कुछ लोगों में इससे इरिटेशन, रेडनेस और पीलिंग हो सकती है.

ग्लास स्किन के पीछे भागना

सोशल मीडिया पर चमकदार और बिल्कुल स्मूथ दिखने वाली स्किन को अक्सर हेल्दी स्किन माना जाता है. इसके लिए लोग कई लेयर्स में टोनर, सीरम और दूसरे प्रोडक्ट्स् लगाने लगते हैं. लेकिन हर दिन बहुत सारे प्रोडक्ट्स लगाने से स्किन पर हैवी फील हो सकता है. हेल्दी स्किन का मतलब केवल चमकना नहीं, बल्कि उसका कंफर्टेबल और बैलेंस्ड होना भी है.

DIY स्किनकेयर भी हो सकता है नुकसानदायक

नींबू, बेकिंग सोडा, चीनी या दूसरे घरेलू इंग्रीडिएंट्स को चेहरे पर लगाने के टिप्स इंटरनेट पर आसानी से मिल जाते हैं. लेकिन प्राकृतिक होने का मतलब ये नहीं कि कोई चीज त्वचा के लिए सुरक्षित भी है. कुछ इंग्रीडिएंट्स स्किन को इरिटेट कर सकते हैं और बैरियर को कमजोर कर सकते हैं.

स्किन बैरियर को कैसे सुरक्षित रखें, जानिए जरूरी टिप्स

  • एक्सपर्ट के अनुसार स्किनकेयर को कॉम्प्लिकेटेड बनाने की जगह बेसिक रखें. एक जेंटल क्लींजर, मॉइस्चराइजर और दिन में ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जैसी चीजें काफी अहम हैं. अगर किसी एक्टिव इंग्रीडिएंट को रुटीन में शामिल करना है, तो धीरे-धीरे शुरुआत करें और त्वचा की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें.
  • अगर त्वचा में लगातार जलन, लालिमा या बहुत ज्यादा ड्रायनेस हो रही है, तो नए प्रोडक्ट्स जोड़ने की जगह रुटीन को कुछ समय के लिए सिंपल करना बेहतर हो सकता है. जरूरत पड़ने पर डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह भी लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्या सच में नहाते समय दो बार साबुन लगाना चाहिए? जानिए डबल क्लींजिंग का ट्रेंड कितना सही

यह भी पढ़ें: Gen Z Beauty Mantra: नीम में मिलाकर लगाएं ये चीज, एक इस्तेमाल में निखर उठेगा चेहरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare Trends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com