विज्ञापन
This Article is From May 01, 2011

ठाणे में अनशन पर बैठी अमेरिकी महिला

अमेरिकी नागरिक घाग ने आरोप लगाया कि उसके भाई मनीष और परेश को भी मनीष की पत्नी और उसके मायके वालों द्वारा परेशान किया जा रहा है।
ठाणे: स्थानीय पुलिस, राज्य प्रशासन और अन्य एजेंसियों पर अपने परिवार के एक संपत्ति विवाद के मामले को नहीं सुलझाने का आरोप लगाते हुए एक अमेरिकी महिला ने ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने शनिवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। वाशिंगटन में माइक्रोसाफ्ट के एक कर्मचारी की पत्नी ज्योति घाग ने बताया कि उनके 88 वर्षीय पिता आत्माराम आर घाग को वर्ष 1998 से ही उसके भाई की पत्नी के इशारे पर परेशान किया जा रहा है। अमेरिकी नागरिक घाग ने आरोप लगाया कि उसके भाई मनीष और परेश को भी मनीष की पत्नी और उसके मायके वालों द्वारा परेशान किया जा रहा है। घाग ने दावा किया कि उन्होंने अपनी शिकायतों से भारत के मुख्य न्यायमूर्ति, बांबे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति और मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया है। उसने कहा कि वह मामले को निपटाने के लिए कई बार अमेरिका से ठाणे आ चुकी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, अमेरिकी, महिला, उत्पीड़न, विरोध, अनशन, US, Women, Protest, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com