विज्ञापन

इंडियंस लेज़ी होते हैं... आमेर फोर्ट में ऐसा क्या दिखा? जिसकी वजह से अमेरिकी व्लॉगर ने भारतीय को कहा आलसी

जयपुर के आमेर किले में अमेरिकी व्लॉगर ने भारतीयों को 'आलसी' और 'आउट ऑफ शेप' बताया. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

इंडियंस लेज़ी होते हैं... आमेर फोर्ट में ऐसा क्या दिखा? जिसकी वजह से अमेरिकी व्लॉगर ने भारतीय को कहा आलसी
अमेरिकी व्लॉगर ने भारतीय को कहा आलसी

US vlogger trip to Jaipur: जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किला घूमने आए एक अमेरिकी ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस की वजह बन गया है. अमेरिका के चार्ली इवांस नामक व्लॉगर ने भारत यात्रा के दौरान एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि भारतीय 'आउट ऑफ शेप' और 'आलसी' हैं. उनका यह बयान इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया, जहां लोगों की राय साफ तौर पर दो हिस्सों में बंट गई.

आमेर किले की चढ़ाई और अमेरिकी व्लॉगर का दावा

चार्ली इवांस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- भारतीय कभी-कभी आलसी हो जाते हैं. वीडियो में वह आमेर किले की चढ़ाई वाले रास्ते पर खड़े होकर कहते हैं, मुझे पता है कि भारतीय आउट ऑफ शेप क्यों हैं. वह नीचे मौजूद भीड़ की ओर इशारा करते हुए दावा करते हैं कि हजारों लोग किले तक पहुंचे, लेकिन बहुत कम लोग ऊपर तक चढ़ पाए. वीडियो में इवांस यह भी कहते नजर आते हैं कि कई लोग रास्ते के बीच में ही रुक गए और उनसे बार-बार पूछते रहे कि ऊपर पहुंचने में कितना समय लगेगा.

देखें Video:

उनका कहना था, ऊपर पहुंचने में सिर्फ 20 मिनट लगते हैं, लेकिन ज़्यादातर लोग जाना ही नहीं चाहते. व्लॉगर ने अपने बयान को और तीखा करते हुए कहा- कि लोग टिकट खरीदने के बावजूद आधे रास्ते में ही रुक गए. उन्होंने कहा, ये लोग लेज़ी हैं, बस इतना ही. ये साबित करता है कि मैं सही कह रहा हूं. इवांस ने यह भी दावा किया कि कई लोग रास्ते में बैठकर सिगरेट पीते, कोल्ड ड्रिंक और चिप्स खाते दिखे. उनके अनुसार, बस यहां तक आ जाना ही इनके लिए काफी है, ये एक्स्ट्रा माइल जाना ही नहीं चाहते.

सोशल मीडिया पर कुछ सहमत तो कई नाराज़

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कुछ यूज़र्स ने इवांस की बातों से सहमति जताई. एक यूज़र ने लिखा, आप सही कह रहे हैं, मेरे दोस्त भी वीकेंड पर 6 बजे सुबह साइक्लिंग के लिए नहीं आते. एक ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, कितनी दूर है पूछना हमारी आदत है, गाड़ी चलाते वक्त भी पूछते हैं. हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों ने इस बयान को असंवेदनशील बताया. यूज़र्स ने तर्क दिया कि आमेर किले में बुज़ुर्ग, बच्चे और परिवार भी आते हैं, जिनके लिए पूरी चढ़ाई करना आसान नहीं होता. कई लोगों ने यह भी कहा, कि तेज़ गर्मी, स्वास्थ्य समस्याएं और थकान जैसे कारणों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.

कई सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि किसी एक जगह या एक अनुभव के आधार पर पूरे देश के लोगों को 'लेज़ी' कहना गलत है. उनके मुताबिक, भारत जैसे विशाल देश में जीवनशैली, फिटनेस और परिस्थितियां हर व्यक्ति के लिए अलग होती हैं. आमेर किले की चढ़ाई पर बना यह वीडियो सिर्फ एक ट्रैवल ब्लॉग नहीं रह गया, बल्कि संस्कृति, सोच और नजरिए पर बहस का मुद्दा बन गया है. जहां कुछ लोग इसे 'कड़वी सच्चाई' मान रहे हैं, वहीं कई इसे एक विदेशी पर्यटक की अधूरी समझ बता रहे हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कॉरपोरेट की नौकरी छोड़ पानीपुरी को बनाया ब्रांड, लंदन में 6 हज़ार की प्लेट बेच रहा ये कपल, कहानी हैरान कर देगी

रील के लिए मौत से खेला, आग उगलने का स्टंट करते हुए बच्चे का चेहरा झुलसा, देखें दिल दहला देने वाला Video

भारत आने के नाम पर अमेरिकी महिला को लगता था डर, यहां आकर जो हुआ उसके साथ, हकीकत चौंका देगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com