विज्ञापन

रील के लिए मौत से खेला, आग उगलने का स्टंट करते हुए बच्चे का चेहरा झुलसा, देखें दिल दहला देने वाला Video

सोशल मीडिया रील बनाने की सनक में एक बच्चे का चेहरा आग से झुलस गया. खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है, वायरल चैलेंज पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

रील के लिए मौत से खेला, आग उगलने का स्टंट करते हुए बच्चे का चेहरा झुलसा, देखें दिल दहला देने वाला Video
आग उगलने के स्टंट में बच्चे का चेहरा झुलसा

बच्चे हों या बड़े, लोगों के लिए सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत अब खतरनाक हदों को पार करने लगी है. एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चा सोशल मीडिया रील बनाने के चक्कर में आग से खेलता नजर आता है और पल भर में उसका चेहरा बुरी तरह झुलस जाता है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है

रील बनाने का खतरनाक स्टंट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा केरोसिन (मिट्टी का तेल) मुंह में भरकर लाइटर की आग पर थूकता है, ताकि बड़ा फ्लेम बनाया जा सके. लेकिन जैसे ही वह तेल उगलता है, आग बेकाबू होकर सीधे उसके चेहरे को अपनी चपेट में ले लेती है. कुछ ही सेकंड में उसका चेहरा आग से घिर जाता है. घटना किसी बंद जगह की लग रही है, जहां किसी कार्यक्रम या समारोह की तैयारी थी. आसपास मौजूद लोग तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़ते हैं, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था. बच्चे के चेहरे पर गंभीर जलन के निशान पड़ चुके थे.

यहां देखें Video

वीडियो पर लोगों का गुस्सा और दर्द

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्सपर कैप्शन में लिखा है- रील बनाने की यह सनक दुनिया को कहां ले जा रही है. पहले ट्रेन, सड़क और पुलों पर जान जोखिम में डाली गई, अब आग से खेला जा रहा है. और सबसे डरावनी बात यह है कि बच्चे भी इस पागलपन का शिकार हो रहे हैं. यह कोई कंटेंट नहीं, बल्कि जिंदगी भर की सजा है. यूज़र्स ने इस घटना को माता-पिता की लापरवाही और सोशल मीडिया की अंधी दौड़ का नतीजा बताया है. कई लोगों ने ऐसे खतरनाक कंटेंट पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह कोई अकेली घटना नहीं है. हाल के वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां वायरल चैलेंज या रील बनाने के दौरान लोग गंभीर रूप से घायल हुए-
- सितंबर 2025: ओडिशा में 14 वर्षीय लड़का आग से स्टंट करते हुए गंभीर रूप से झुलसा
- अगस्त 2025: टेक्सास में 12 साल का बच्चा 'फायरबॉल चैलेंज' के दौरान बुरी तरह झुलसा
- नवंबर 2024: कानपुर में 24 वर्षीय युवक रील बनाते वक्त चेहरे पर गंभीर जलन का शिकार हुआ

सुरक्षा विशेषज्ञ और प्रशासन लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि आग, तेज रफ्तार वाहन या खतरनाक जगहों पर स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है. कुछ सेकंड की वायरल फेम ज़िंदगी भर के जख्म दे सकती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारत आने के नाम पर अमेरिकी महिला को लगता था डर, यहां आकर जो हुआ उसके साथ, हकीकत चौंका देगी

पुरुषों को रिझाने का फॉर्मूला बेचकर बनी करोड़पति, कौन है चीन की ये 'सेक्स गुरु'? जिसपर सरकार ने कसा शिकंजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com