विज्ञापन
This Article is From May 28, 2018

VIDEO: गेट पर लिपटा हुआ था सांप, लोग पहुंचे पास तो देखें क्या हुआ

US में NASCAR रेसिंग टीम के हेडक्वार्टर में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. हेडक्वार्टर के गेट पर एक सांप आ गया और गेट से लिपट गया.

VIDEO: गेट पर लिपटा हुआ था सांप, लोग पहुंचे पास तो देखें क्या हुआ
US में NASCAR रेसिंग टीम के हेडक्वार्टर में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. हेडक्वार्टर के गेट पर एक सांप आ गया और गेट से लिपट गया. 18 सेकंड के इस वीडियो को देखकर हर कोई शॉक्ड है. ये वीडियो फेसबुक पर जो गिब्स रेसिंग ने पोस्ट किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप दरवाजे पर लिपटा हुआ है. अंदर और बाहर लोग डर के मारे खड़े हैं. ये हेडक्वार्टर नॉर्थ कैरोलीना के हंटरविले में है. 

बच्चे को बचाने के लिए शख्स बना 'SpiderMan', कुछ इस तरह चढ़ गया बिल्डिंग पर

वीडियो बनाते वक्त एक शख्स घबराते हुए दरवाजा खोलने के लिए कह रहा है. जो गिब्स रेसिंग ने Charlotte Observer से कहा- ''शुक्र है कि दूसरा दरवाजा भी मौजूद था. नहीं तो लोग अंदर ही फंसे रह जाते. सांप तकरीबन 20 मिनट तक वहां रहा. उस वक्त कोई वहां से नहीं आ सका.'' ये वीडियो 24 मई को अपलोड किया गया था. अब तक इस वीडियो को 1.3 मिलियन व्यूज और 17 हजार से ज्यादा शेयर्स मिल चुके हैं. 

जर्मनी में भी बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता ने ये काम कर रातोंरात कराए थे कम

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US, NASCAR Racing Team, Snake
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com