UNO Card Strategy: घर की सफाई करते-करते एक मां के हाथ कुछ ऐसा लगा कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मामला पुलिस-कचहरी का नहीं, बल्कि 'UNO' की बाजी का है. बेटे ने मेज के नीचे ऐसा जुगाड़ फिट किया था कि, मां कभी जीत ही न पाए. अब मां ने जो बदला लेने का प्लान बनाया है, उसे सुनकर आप भी कहेंगे, 'नहले पे दहला इसे ही कहते हैं.'
सफाई में खुला जीत का राज (UNO cheating hack)
अमेरिका की रहने वाली कायला (Kayla) अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बिजी थीं और मेज के नीचे सफाई कर रही थीं, तभी उन्हें वहां कुछ कार्ड्स चिपके हुए दिखे. जब करीब से देखा तो पता चला कि ये तो 'UNO' के 'Draw Four' कार्ड्स थे. दरअसल, उनका बेटा जब भी उनके साथ खेलता था, तो मेज के नीचे से चुपके से ये तगड़े कार्ड्स निकाल लेता था. कायला अब समझ गईं कि आखिर उनका बेटा हर बार इतनी आसानी से कैसे जीत जाता था.
ये भी पढ़ें:-63 सेंटीमीटर में किचन और बेडरूम! इस घर की तस्वीरें देख इंटरनेट पर मच गया तहलका
बेटे के हथियार से ही होगा उसका शिकार (Mom Discovers Secret UNO Cards Under Table)
कायला ने इस धोखे पर गुस्सा होने के बजाय एक मजेदार रास्ता चुना. उन्होंने तय किया कि वो बेटे को डांटेंगी नहीं, बल्कि उसे 'सरप्राइज' देंगी. उन्होंने प्लान बनाया कि जब बेटा घर आएगा, तो वो उसे गेम खेलने के लिए बुलाएंगी और खुद उसी सीट पर बैठेंगी जहां बेटा बैठता है, यानी बेटे के अपने बिछाए जाल में अब वो खुद ही फंसने वाला है. कायला ने हंसते हुए कहा, 'ये लड़का तो 21 साल का होते-होते कसीनो से बाहर फेंक दिया जाएगा.'
इंटरनेट पर छिड़ गई कमेंट्स की जंग (Mother Plots Hilarious Revenge Strategy)
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. यहां तक कि 'UNO' के ऑफिशियल अकाउंट ने भी चुटकी लेते हुए कमेंट किया, 'हमें इस मैच का अपडेट चाहिए.' सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह 'चीटिंग' नहीं बल्कि 'स्मार्ट स्ट्रैटेजी' है. कुछ लोगों ने तो मां को और भी खतरनाक आइडियाज दे डाले, ताकि बेटे को उसकी अपनी ही दवा चखने को मिले.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं