विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2025

ड्रिंक एंड ड्राइव टेस्ट में नशे में धुत ड्राइवर ने निकाला पुलिस का पसीना, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों नशे में धुत एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हरकतें देखकर पुलिस वालों ने भी अपना माथा पकड़ लिया है.

ड्रिंक एंड ड्राइव टेस्ट में नशे में धुत ड्राइवर ने निकाला पुलिस का पसीना, देखें वीडियो
ड्रिंक एंड ड्राइव टेस्ट में शराबी ड्राइवर से तंग हुई पुलिस

सबसे पंगा ले लेना, लेकिन कभी किसी नशे में धुत (शराबी) इंसान के सामने मत अड़ना, क्योंकि वो आपका दिमाग घुमा कर रख देगा. शराब पीने के बाद शख्स खुद को शेर से कम नहीं समझता है, फिर चाहे उसके सामने कितना ही बड़ा तुर्रम खान ही क्यों ना आ जाए. आम तो आम शराबी खाकी वर्दी वालों की भी नाक में दम कर देते हैं. इस बात को सही करते अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शराबी ड्राइवर पुलिस वालों को चकमा दे रहा है. यह वीडियो हरियाणा से वायरल हो रहा है, जहां पुलिस वाले ब्रेथलाइजर से इसका 'ड्रिंक एंड ड्राइव' टेस्ट ले रहे हैं, लेकिन शराब पिए खड़ा यह ड्राइवर इन दोनों पुलिस वालों पर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है.

ड्राइवर ने किया पुलिस की नांक में दम  (Drunk Driver and Police Video)

ब्रेथलाइजर लेकर बस के आगे खड़े दोनों पुलिस वाले बार-बार इस ड्राइवर को टेस्ट के लिए ब्रेथलाइजर में फूंक मारने को बोल रहे हैं, लेकिन यह शख्स बार-बार नाटक कर दिखा रहा है कि, यह कितना मासूम है और इसने शराब का सेवन नहीं किया है. दोनों खाकी वर्दी वाले इस ड्राइवर से तंग आ गए और फिर खुद करके बताया कि, ब्रेथलाइजर में कैसे फूंक भरनी है, हालांकि, इस ड्राइवर की समझ में सब आ रहा था, लेकिन चालान के डर से बार-बार नाटक कर पुलिस वालों को चकमा दे रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

यहां देखें वीडियो

शराबी ड्राइवर की हरकतें देख लोगों ने ली चुटकी (Drunk Driver and Police)

पुलिस और शराबी ड्राइवर वाले इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'इस शराबी को काबू करना बहुत मुश्किल है'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'सुना था कानून के हाथ लंबे होते है, लेकिन इसके कारनामों के आगे तो कानून कुछ भी नहीं'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'ड्राइवर भाई के संघर्ष को सलाम'. चौथे यूजर ने लिखा, अगर वीडियो रिकॉर्ड ना हो रहा होता तो अब तक पुलिस वाले इसमें चार धर देते'. पांचवें यूजर ने लिखा, 'यह दिखने में कितना भोला है, फिर भी कानून को फेल कर दिया, ये तो इनका भी गुरु निकला'. इस वीडियो पर 30 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं और इसके कमेंट बॉक्स में ज्यादातर लोगों ने लाफिंग इमोजी भी शेयर किये हैं.

ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Police And Driver Video, Viral Video, Drunk And Drive Test, How Do Police Check Drink And Drive, Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com