विज्ञापन

EPFO और UMANG ऐप के नाम पर चल रहा बड़ा खेल, ये एक गलती की तो आप भी हो सकते हैं शिकार

इंटरनेट पर UMANG और EPFO के नाम पर फर्जी ऐप दिख रहे हैं, जो बिलकुल असली ऐप के जैसा लगता है. इससे साइबर अपराधी सदस्यों की पर्सनल डिटेल और बैंक डिटेल्स चुरा सकते हैं.

EPFO और UMANG ऐप के नाम पर चल रहा बड़ा खेल, ये एक गलती की तो आप भी हो सकते हैं शिकार
EPFO के नाम पर हो रहा फ्रॉड
NDTV Graphics

हाल ही में EPFO ने अपने आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट किया है, इस वजह से कुछ समय के लिए वेबसाइट और ऐप नहीं लॉगिन हो रहे थे. वहीं अब EPFO ने अपडेट वर्जन के साथ वेबसाइट को लॉन्च किया है. वहीं PF बाइलेंस चेक करने का पोर्टल भी बंद किया गया था, लेकिन अब यह ऑनलाइन हो चुका है. इस बीच EPFO और UMANG ऐप  के नाम पर फ्रॉड की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. ऐसे में EPFO ने अपने सदस्यों को चेतावनी दी है और सावधान रखने को कहा है.

EPFO ने बताया है कि इंटरनेट पर UMANG और EPFO के नाम पर फर्जी ऐप दिख रहे हैं, जो बिलकुल असली ऐप के जैसा लगता है. फर्जी ऐप के जरिए जालसाज और साइबर अपराधी सदस्यों की पर्सनल डिटेल और बैंक डिटेल्स चुरा सकते हैं.

आधिकारिक वेबसाइट और ऐप का करें इस्तेमाल

EPFO ने स्पष्ट किया है कि सदस्यों को PF से जुड़े किसी भी काम को करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करना चाहिए. या आधिकारिक UMANG ऐप का इस्तेमाल करना चाहिए. आधिकारिक ऐप को ध्यान से चुनें. अगर गलती से भी फेक ऐप डाउनलोड करते हैं और उसमें अपना UAN और OTP या फिर बैंक डिटेल दर्ज करता है तो साइबर अपराधों के पास डिटेल जा सकती है.

कैसे करें फेक ऐप की पहचान?

फेक ऐप को पहचानने के लिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत होती है. क्योंकि फेक ऐप भी असली ऐप की तरह होता है, जिसमें अंतर करना मुश्किल होता है. आप ऐप को डाउनलोड करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे कि आप ऐप की स्पेलिंग को ध्यान से देखें, ऐप की डाउनलोड करने की संख्या और ऐप रिव्यू को देखें. वहीं ऐप को डाउनलोड करने के लिए EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक का ही प्रयोग करें. किसी के द्वारा भेजे गए APK फाइल पर क्लिक कर ऐप डाउनलोड न करें.

वहीं अगर आपने गलती से फेक ऐप डाउनलोड किया है और कोई जानकारी दर्ज की है तो तुरंत उसे अनस्टॉल कर दें. इसके बाद EPFO की वेबसाइट पर जाकर तुरंत अपना पासवर्ड चेंज कर दें. जरूरत पड़ने पर EPFO हेल्पलाइन या बैंक से संपर्क करें.

य़ह भी पढ़ेंः पोस्ट ऑफिस का नया नियम, ऑनलाइन और काउंटर बुकिंग कैंसिलेशन का मिलेगा रिफंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
EPFO, UMANG App, EPFO Fraud, Epfo Fraud Warning, EPFO News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com