विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2017

फिर फर्ज़ी तस्वीर पोस्ट करने पर 'भारत की बेटी' ने पाक को सिखाया सबक, पाक डिफेंस का एकाउंट हुआ सस्पेंड

इस बार फिर एक लड़की की फोटो डालकर उसने दुनिया को गलत मैसेज देने की कोशिश की, लेकिन इस बार भारतीय बेटी ने पाक को सबक सिखा दिया.

फिर फर्ज़ी तस्वीर पोस्ट करने पर 'भारत की बेटी' ने पाक को सिखाया सबक, पाक डिफेंस का एकाउंट हुआ सस्पेंड
पाकिस्तान डिफेंस के ऑफीशियल पेज में एक भारतीय लड़की का इस्तेमाल करते हुए गलत मैसेज देने की कोशिश की.
  • पाकिस्तान डिफेंस का पेज ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया.
  • भारतीय लड़की की फोटो डालकर दिया गलत मैसेज.
  • शिकायतें मिलने के कुछ घंटों बाद ही सस्पेंड किया अकाउंट.
नई दिल्ली: कई बार ऐसा देखा गया है कि पाकिस्तान गलत फोटो का इस्तेमाल करके भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करता है. लेकिन कुछ ही देर में पाकिस्तान की ही पोल खुल जाती है. आपको याद होगा सितंबर में पाकिस्तानी एम्बेसडर मलीहा लोधी ने भी यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में एक फर्जी तस्वीर को कश्मीर की बताकर दुनिया को गुमराह किया था. उस वक्त पाकिस्तान कश्मीर में लोगों के साथ अत्याचार होने का दावा कर रही थीं. लेकिन असल में ये फोटो गाजा वॉर में जख्मी हुई एक लड़की की थी.

पढ़ें- दो लड़कियों से गंदी बातें करता था ये लड़का, जज ने इस वजह से नहीं दी सजा
इसके कुछ ही घंटों में तस्वीर की सच्चाई दुनिया के सामने आ गई और पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हुई थी. ऐसा फिर पाकिस्तान ने करने की कोशिश की और फिर शर्मसार होना पड़ा. इस बार फिर एक लड़की की फोटो डालकर उसने दुनिया को गलत मैसेज देने की कोशिश की, लेकिन इस बार भारतीय बेटी ने पाक को सबक सिखा दिया. आइए जानते हैं क्या है मामला...

पढ़ें- जब 68 के इस स्टार को हुआ 33 साल की लड़की से 'प्यार', जानिए क्या किया 36 साल की बेटी ने​
 
pak defence

पाकिस्तान डिफेंस ने दिखाई फेक फोटो
पाकिस्तान डिफेंस के ऑफीशियल पेज में एक भारतीय लड़की का इस्तेमाल करते हुए गलत मैसेज देने की कोशिश की. लेकिन कुछ ही देर में पोल खुल गई और पाकिस्तान डिफेंस का पेज ट्विटर ने सस्पेंड कर दिया. बता दें, जिस भारतीय लड़की की फोटो पाक डिफेंस ने डाली थी उसका नाम कवलप्रीत कौर है.

पढ़ें- इस लड़के ने शशि थरूर को किया शादी के लिए प्रपोज, मिला ऐसा शानदार जवाब

उन्होंने अपने हाथ में कागज लिया हुआ था, जिसमें लिखा था- 'मैं एक भारतीय नागरिक हूं, जो अपने धर्मनिरपेक्ष संविधान के साथ खड़ी हूं. मुस्लिमों को पीटकर मार डालने के खिलाफ लिखती रहूंगी.' लेकिन पाकिस्तान डिफेंस ने ऐसी फोटो ट्विटर पर पोस्ट की जिसमें कागज पर लिखा था- 'मैं एक भारतीय हूं लेकिन मैं भारत से नफरत करती हूं.' जिसके बाद तुरंत कवलप्रीत ने ट्विटर से पाकिस्तान डिफेंस के पेज को बंद कराने की मांग की.
कुछ ही घंटों में सस्पेंड हुआ अकाउंट
शिकायतें मिलने के बाद ट्विटर ने भी कुछ ही घंटों में पाकिस्तान डिफेंस का अकाउंट डिलीट कर दिया. जिसके बाद कवलप्रीत को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया और पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाने में भारतीय पीछे नहीं हटे और कुछ गलत न करने की नसीहत दे डाली. कवलप्रीत ने भी ट्विटर को धन्यवाद भी कर दिया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Defence, Morphing, Indian Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com