विज्ञापन

90% लोग नहीं जानते होंगे गैस सिलेंडर पर लिखे नंबर का राज? सिलेंडर लेते समय जरूर रखें ध्यान

रसोई में रखा सिलेंडर हर दिन काम आता है, लेकिन क्या आपने कभी उस पर लिखे छोटे से कोड को गौर से देखा है? वही कोड जो खामोशी से बहुत बड़ी बात बता रहा होता है. इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो ने इस राज से पर्दा उठा दिया है

90% लोग नहीं जानते होंगे गैस सिलेंडर पर लिखे नंबर का राज? सिलेंडर लेते समय जरूर रखें ध्यान
B-24 या C-25 का मतलब क्या है? सिलेंडर लेते समय जरूर जानें

Cylinder Ki Testing Ki Date: हम रोज LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सिलेंडर की टेस्टिंग की तारीख क्या होती है, यह बहुत कम लोग जानते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवक ने गैस सिलेंडर पर लिखे A, B, C, D और उनके आगे के नंबर का मतलब आसान लफ्जों में समझाया है.

ये भी पढ़ें:-जूतों से दुश्मनों को पीटने वाली रस्म…बदकिस्मती भगाने का अनोखा तरीका, इस देश में निभाई जाती है ये अनोखी परंपरा

सिलेंडर पर लिखा कोड क्या कहता है (Meaning of A B C D on LPG Cylinder)

वीडियो में बताया गया है कि LPG cylinder expiry date सीधे शब्दों में नहीं लिखी होती. इसके बजाय A, B, C, D से साल को चार हिस्सों में बांटा जाता है.

  • A मतलब जनवरी से मार्च,
  • B मतलब अप्रैल से जून,
  • C मतलब जुलाई से सितंबर,
  • D मतलब अक्टूबर से दिसंबर.

अगर सिलेंडर पर B-24 लिखा है, तो इसका मतलब है कि वह सिलेंडर 2024 के अप्रैल से जून के बीच टेस्ट होना चाहिए था. यानी LPG cylinder testing date उसी तिमाही को दर्शाती है.

क्यों जरूरी है यह जानकारी (Why Cylinder Testing Date is Important)

सिलेंडर की समय समय पर जांच की जाती है ताकि उसकी मोटाई, लीकेज, वाल्व की हालत और जंग की स्थिति चेक हो सके. अगर सिलेंडर तय समय पर टेस्ट न हो, तो उसकी क्वालिटी कमजोर हो सकती है. ऐसे में Gas cylinder safety सीधे तौर पर प्रभावित होती है. वीडियो में युवक कहता है कि अगर एक्सपायरी या टेस्टिंग डेट निकल चुकी हो, तो आप सिलेंडर लेने से मना कर सकते हैं. यह छोटी सी जानकारी बड़े हादसे से बचा सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:-2 किडनी के बराबर किराया! मुंबई के बांद्रा में 2BHK का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर चर्चा (Viral Reel on Instagram)

Instagram पर @codetriceps नाम के यूजर ने यह Reel शेयर की है, जिसे 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोग LPG cylinder date check, gas cylinder expiry code, cylinder testing date kaise dekhen जैसे कीवर्ड सर्च कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में पूछा कि, क्या हमेशा वर्तमान वर्ष वाला सिलेंडर लेना चाहिए? वहीं कुछ ने इस जानकारी को बेहद काम की बताया. रसोई की सबसे आम चीज में छिपी यह जानकारी वाकई अहम है. अगली बार जब सिलेंडर घर आए, तो सिर्फ वजन ही नहीं, उस पर लिखा कोड भी जरूर चेक करें. छोटी सी सावधानी, बड़ी सुरक्षा दे सकती है.

ये भी पढ़ें:-सिर्फ 4 सेकंड में हुआ ऐसा 'कांड'...सरेआम खुली पोल! ब्यूटी फिल्टर हटते ही परी बनी 'दादी', फैंस को लगा सदमा!

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com