- कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी करके लोगों को धन्यवाद किया है.
- अभिजीत दीपके ने बताया कि टाइफाइड होने की वजह से फिलहाल उन्हें बुखार है.
- हालांकि उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी छात्रों और लोगों का धन्यवाद किया है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोज जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म हो गया है. इस बीच CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रविवार सुबह एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिनकी वजह से युवाओं को यह बड़ी जीत मिली. अभिजीत दीपके ने कहा ' सभी आलोचकों का भी धन्यवाद करता हूं. जिन्होंने उन्हें बेहतर बनने में मदद की और आखिरकार 'कॉकरोच जनता पार्टी' के पहले कैंपेन के वादे को पूरा करने में सहयोग दिया.' अभिजीत ने बताया कि उन्हें टाइफाइड हो रखा है, जिसकी वजह से बुखार भी ज्यादा है. लेकिन वह सभी का धन्यवाद करना चाहते हैं.
CJP Founder @abhijeet_dipke releases a video thanking everyone who made the huge victory of the youth possible.
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 26, 2026
He also thanks all critics for helping him improve, and eventually deliver on the promise of the Cockroach Janta Party's first campaign. #ANewDay pic.twitter.com/1JQNozymLo
अभिजीत दीपके ने सभी का किया धन्यवाद
अभिजीत दीपके ने अपने वीडियो में कहा 'पिछले 27 दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहा था. इस दौरान कई लोगों ने यह भी कहा कि क्या कैसे करोंगे, कैसे मैनेज किया जा रहा है. यह सब बातें चल रही थी. लेकिन इस दौरान सभी लोग यहां डंटे रहे और आंदोलन को पूरा समर्थन दिया. शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने के बाद वह शाम को धरना स्थल से चले गए थे और लोगों का धन्यवाद नहीं कर पाए थे. लेकिन रविवार की सुबह उठकर सभी का धन्यवाद करता हूं. लंबे समय बाद उठकर कोई प्लान करने की जल्दबाजी नहीं थी. यह दिक्कत नहीं थी कि शाम को क्या प्लान करना है. लेकिन इस दौरान जो लोग साथ रहे उन सभी का धन्यवाद करता हूं.
अभिजीत दीपके ने शनिवार को आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर रहे सोनम वांगचुक से भी वीडियो कॉल पर बात की थी. जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी. दोनों इस आंदोलन की प्रमुख कड़ी थे.
ये भी पढे़ंः जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह बने सरकार के 'संकटमोचक', शांति के साथ कैसे बनाई बात
कॉकरोज जनता पार्टी का आंदोलन खत्म
कॉकरोज जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 17 दिनों से चल रहा आंदोलन खत्म कर दिया है. CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार की शाम तक जंतर-मंतर पर थे. जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया तो उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया था. उसके बाद वह शाम को आराम करने के लिए चले गए थे. अभिजीत दीपके ने बताया कि टाइफाइड की वजह से उनकी तबियत ठीक नहीं है.
दिल्ली में जंतर-मंतर हुआ खाली
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार से बातचीत का एक और दौर चला था. जिसमें सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह बातचीत की थी. जिसके बाद कॉकरोज जनता पार्टी ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया था. जिसके बाद शनिवार शाम से ही दिल्ली में जंतर-मंतर खाली होना शुरू हो चुका था.
ये भी पढे़ंः धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का ऐलान और 3 घंटे 14 मिनट में सीजेपी का आंदोलन समाप्त, कैसे बदली पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं