Trending Jhule Ka Video: मनोरंजन पार्क एक मज़ेदार जगह है, जहां लोग दिल खोलकर मस्ती करते और इस पल का जीभर कर मजा लेते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें ज्यादातर लोग तेज गति से चलने वाले ट्रैक या फिर झूले की सवारी का आनंद लेते नजर आते हैं, लेकिन अजीबोगरीब झूले का आनंद लेना हर किसी के बस की बात नहीं है. इन झूलों को देखकर कई लोगों की धड़कनें भी तेज हो जाती हैं. अक्सर ऐसे पार्कों में बड़े-बड़े झूले और स्पीड राइडिंग देखने को मिलते हैं, जो लोगों के होश उड़ा देते हैं. सोचिए अगर आप ऐसे किसी झूले में बैठे हों और बीच में ही झूला रूक जाए, तो क्या होगा? यकीनन आपकी भी डर के मारे चीखें निकल जाएगी. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं.
हाल ही में चीन के अनहुई प्रांत में फूयांग शहर के एक मनोरंजन पार्क में लोगों को एक ऐसे ही डर का सामना करना पड़ा. वीडियो में एक बड़ा सा झूला देखा जा सकता है, जो कि एक पेंडुलम जैसा ही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे लोगों से खचाखच भरा यह झूला 10 मिनट तक हवा में लटका रह गया, जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. यह घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर हर किसी की हालत खराब कर रहा है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
यहां देखें वीडियो
Amusement park-goers hung upside down for 10 minutes at the highest point of giant pendulum ride after it malfunctioned in China's Fuyang city.
— elol mask (@elolmasm) January 21, 2023
Workers had to clamber up to manually fix the ride and theme park officials said the malfunction was caused by a “weight issue.” pic.twitter.com/YvrGUKe1wx
बताया जा रहा है कि, इस चीनी मनोरंजन पार्क में मौजूद कर्मचारियों ने इस विशाल पेंडुलम वाले झूले को ठीक करने की कई कोशिश कीं, लेकिन वे असफल रहे, जिसके बाद नियंत्रण कक्ष को दोबारा शुरू किया जा सका. कई प्रयासों के बाद अधिकारियों ने खंभे पर चढ़कर झूले को मैन्युअल रूप से ठीक करने का निर्णय लिया. पार्क के अधिकारियों ने कहा कि, झूले पर लोगों की संख्या अधिक थी, सीमा से अधिक वजन होने के कारण ऐसा हुआ.
बताया जा रहा है कि, अधिकारियों ने पेंडुलम वाले झूले को ठीक करने में कामयाबी हासिल की और 10 मिनट के भीतर इसे चालू कर दिया गया. मनोरंजन पार्क के अधिकारियों ने प्रभावित पर्यटकों को रिफंड भी जारी किया और इस घटना से आहत हुए लोगों को चिकित्सा खर्चों में मदद की पेशकश भी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं