CSBC Bihar Police Result 2026: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने मद्यनिषेध सिपाही (Prohibition Constable), जेल वार्डर (Jail Warder) और चलन दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable) भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है. बिहार में पुलिस और जेल सुरक्षा विभाग में ये भर्ती की जानी है. इन भर्ती के जरिए कुल 4128 पदों को भरा जाना है. जिन उम्मीदवारों ने ये एग्जाम दिया था, वो CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर रिजल्ट अब चेक कर सकते हैं.
भर्ती से जुड़ी जानकारी
रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया है. CSBC की ओर से जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार कुल 5,34,735 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे. लिखित परीक्षा में कुल 13,080 अभ्यर्थियों पास हुए हैं जो कि अब PET-PST टेस्ट देंंगे. लिखित परीक्षा 14 से 17 जून 2026 तक हुई थी. मद्यनिषेध सिपाही के 1,685 पद, जेल वार्डर के 2,417 पद और चलन दस्ता सिपाही के 108 पद भरे जाने हैं.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
मद्यनिषेध सिपाही (Prohibition Constable), जेल वार्डर (Jail Warder) और चलन दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable) भर्ती का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करें
- https://csbc.bihar.gov.in/A-REP.htm लिंक पर जाएं.
- इस लिंक पर सबसे ऊपर ही रिजल्ट का लिंक दिया गया है, जिसमें तीनों भर्ती का रिजल्ट होगा.
- जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनके रोल नंबर दिए गए होंगे.
- अगर आपका नंबर भी इस लिस्ट में तो समझ लें कि आपने लिखित परीक्षा पास कर ली है.
- लिखती परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब PET-PST टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
PET-PST टेस्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. CSBC की साइट पर ही नोटिफिकेशन जारी होगा. इसलिए इस साइट पर नजर बनाएं रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं