Baby Alligator Death Roll: शिकार की करने की कला भले ही इंसान सालों में सीखता है, लेकिन जंगल के कुछ नियम पैदाइशी होते हैं. एक ऐसा ही नजारा इंटरनेट पर आए एक हालिया वीडियो में देखने को मिला, जिसमें बेबी एलिगेटर अपने खाने पर बेहद फुर्ती से 'डेथ रोल' करता नजर आ रहा है. कुदरत के इस पैदाइशी हुनर और शिकारी अंदाज ने सोशल मीडिया की जनता के होश उड़ा दिए हैं. वीडियो में बेबी एलिगेटर अपने शिकार के टुकड़े को पकड़ते ही गोल-गोल घूमने लगता है. उसकी इस फुर्ती को देखकर हैरानी होना लाजिमी है.
बेबी एलिगेटर का 'डेथ रोल' (Baby Alligator Death Roll Skill)
मगरमच्छ जब भी बड़े शिकार को दबोचते हैं, तो उसे कमजोर करने और फाड़ने के लिए 'डेथ रोल' नाम की टेक्निक का इस्तेमाल करते हैं. इस वायरल वीडियो में भी एलिगेटर का महज कुछ हफ्तों का बच्चा उसी अंदाज में अपने खाने (शिकार) को जबड़ों में जकड़कर तेजी से पूरी बॉडी को घूमाता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वन्यजीवों में शिकार करने का हुनर जन्मजात होता है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नजारा (Viral Video of Baby Alligator)
अक्सर देखा जाता है कि, बच्चे हमेशा मां या फिर झुंड के साथ ही शिकार करना सीखते हैं, मगर रेंगने वाले जीव यानि रेप्टाइल्स में सर्वाइवल स्किल पहले से ही फीड होती. इस नन्हें एलिगेटर को किसी ने ट्रेनिंग नहीं थी. बावजूद इसके पकड़ और घूमने की रफ्तार बिल्कुल किसी यंग मगरमच्छ जैसी मजबूत है. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो देखा गया है, जिन पर . यूजर्स का रिएक्शन देखने लायक है.
ये भी पढ़ें:-सुपरमार्केट में ग्रॉसरी खरीद रहे थे लोग, तभी आ धमका 6 फीट का मॉनिटर लिजार्ड, देख लोगों की निकल गईं चीखें
ये भी पढ़ें:-900 किलो के बायसन का गुस्सा देख डर से थर-थर कांप उठे टूरिस्ट, गाड़ी में सींग मारकर फाड़ दिया टायर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं