विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2019

TikTok Top 10: 'टिकटॉक की दीपिका पादुकोण' ने मचाया धमाल, बनाती हैं ऐसे मजेदार Video

TikTok पर पंजाबी, भोजपुरी और बॉलीवुड सॉन्ग पर लोग टिकटॉक बनाते हैं और वायरल हो जाते हैं. टिकटॉक पर एक ऐसी शख्स स्टार बन चुकी है जो बिलकुल दीपिका पादुकोण की तरह लगती हैं. उनके एक्सप्रेशंस और मुस्कान लोग को दीपिका पादुकोण की तरह लगती है.

Also Read in
TikTok Top 10: 'टिकटॉक की दीपिका पादुकोण' ने मचाया धमाल, बनाती हैं ऐसे मजेदार Video
'टिकटॉक की दीपिका पादुकोण' ने मचाया धमाल.

टिकटॉक (TikTok) पर पंजाबी, भोजपुरी और बॉलीवुड सॉन्ग पर लोग टिकटॉक बनाते हैं और चंद ही पलों में वायरल हो जाते हैं. भारत में भी टिकटॉक एप को पसंद किया जाता है. कई वीडियो ऐसे हैं जो फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक टिकटॉक पर वीडियो बनाते हैं और देखना पसंद करते हैं. टिकटॉक पर एक ऐसी शख्स स्टार बन चुकी है जो बिलकुल दीपिका पादुकोण की तरह लगती हैं. उनके एक्सप्रेशंस और मुस्कान लोग को दीपिका पादुकोण की तरह लगती है. जिसकी वजह से उनक वीडियो वायरल होते हैं. इनके अलावा कई और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जो आज टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं...

1. मिलिए 'टिकटॉक की दीपिका पादुकोण' से: ये आपको दिखने में तो बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण लग रही होंगी. लेकिन ये दीपिका नहीं, बल्कि उनकी तरह दिखने वाली टिकटॉक स्टार सलोनी सिंह हैं. जो दीपिका की तरह एक्टिंग करती हैं. उनके 8 मिलियन से भी ज्यादा फैन्स हैं. 

2. शर्ली सेठिया ने टिकटॉक पर मचाया धमाल: भारतीय मूल की न्यूजीलैंड सिंगर और परफॉर्मर शर्ली सेठिया बॉलीवुड गाने गाकर पॉपुलर हुईं. उनके कई यूट्यूब वीडियो पसंद किए गए. वो टिकटॉक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनका ये वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है. 

3. गाड़ी पर बैठना पड़ा भारी: ये वीडियो भी वायरल हो रहा है. देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर बैठकर फोटो क्लिक कराता है. उतने में कार का मालिक आता है और उसे धक्का देता है. जिसके बाद वो गाड़ी स्टार्ट नहीं कर पाता तो वो शख्स कुछ ऐसा करता है. 

4. टिकटॉक पर 'सिंघम' ने ऐसे कहा वंदे मातरम: पुलिस कॉन्सटेबल और टिकटॉक पर 'सिंघम' के नाम से जाने वाले रूबल धनकर ने अनोखे अंदाज में वंदे मातरम कहा है. उन्होंने अपनी शानदार बॉडी दिखाई.

5. वायरल हुआ तिरंगा डोसा: सोशल मीडिया पर तिरंगा डोसा काफी पसंद किया जा रहा हैं. स्वतंत्रता दिवस पर ये डोसा वायरल हो रहा है. जिसमें दो रंग की चटनी डांलकर तिरंगा रंग का डोसा बनाते हैं. 

6. रोमांटिक शायरी ने जीता सभी का दिल: टिकटॉक यूजर यशी टंग ने रोमांटिक शायरी से सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने कहा- 'आज तुम्हें फुर्सत नहीं... कल हमें नहीं होगी. मोहब्बत ही तो है.. आज है कल नहीं होगी.' इस शायरी को काफी पसंद किया जा रहा है. अब तक इसे 44 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.

7. लड़की के क्यूट एक्सप्रेशंस ने मचाया धमाल: 'तू कंजूस है तू पूरा मक्खी चूस' पर लड़की कमाल के एक्सप्रेशन दे रही है. इस वीडियो को 40 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

8. रवीना टंडन का टिकटॉक वीडियो वायरल: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्टोर लॉन्च से बाहर निकलती है. उन्हें पास एक बच्चा खड़ा दिखता है उसे खींच रवीना फोटो खींचवाती हैं. वीडियो में 'तू कंजूस है तू पूरा मक्खी चूस' गाना चल रहा है. इसे अभी तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

9. सपना चौधरी का 'कजरा मोहब्बत वाला': सपना चौधरी  (Sapna Choudhary) ने अपने टिकटॉक (TikTok) एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वह बॉलीवुड के मशहूर गाने कजरा मोहब्बत वाला पर अपने एक्सप्रेशंस देती दिख रही हैं. इस वीडियो में उनके हाव-भाव के अलावा उनका लुक भी काफी खूबसूरत लग रहा है. 

10. स्कूल गर्ल्स ने Photo सॉन्ग पर बनाया टिकटॉक वीडियो: स्कूल में बैठी तीन लड़किया फिल्म लुक्का-छिप्पी के गाने पर एक्सप्रेशन दे रही है. इस वीडियो को 60 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TikTok, TikTok Video, TikTok Top 10
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com