विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2021

पेड़ की टूटी डाल से बना डाली 3 पहिया मोटरसाइकिल, जबरदस्त जुगाड़ देख लोगों ने पूछा- कहां होगा इसका इंश्योरेंस - देखें Video

ये वीडियो देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि जुगाड़ से तो कुछ भी हो सकता है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स ने पेड़ की टूटी हुई डाल से तीन पहिए वाली मोटरसाइकिल बना डाली है.

पेड़ की टूटी डाल से बना डाली 3 पहिया मोटरसाइकिल, जबरदस्त जुगाड़ देख लोगों ने पूछा- कहां होगा इसका इंश्योरेंस - देखें Video
पेड़ की टूटी डाल से बना डाली 3 पहिया मोटरसाइकिल

जुगाड़ है तो कुछ भी मुमकिन है. बात करें हमारे देश की तो यहां पर लोगों का आधा से ज्यादा काम तो जुगाड़ से चलता है. काम को ज्यादा आसान बनाने के लिए लोग जुगाड़ का तरीका ही अपनाना पसंद करते हैं. या फिर ये कहिए की भारतीय लोगों को जुगाड़ की आदत पड़ चुकी है. लोग हर काम के लिए जुगाड़ का तारीका ज्यादा अपनाते हैं. कई बार तो नामुमकिन काम भी जुगाड़ से ही मुमकिन हो जाता है. ऐसा ही एक उदाहरण हम आपको दिखाने जा रहे हैं. ये वीडियो देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि जुगाड़ से तो कुछ भी हो सकता है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स ने पेड़ की टूटी हुई डाल से तीन पहिए वाली मोटरसाइकिल बना डाली है. हर कोई इस जुगाड़ को देखकर हैरान है.

देखें Video:

वायरल हो रहे इस जुगाड़ वीडियो को FilmFlix नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक मोटरसाइकिल को बैलेंस करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ये मोटरसाइकिल कोई आम मोटरसाइकिल नहीं है, बल्कि पेड़ की टूटी हुई डाल से बनाई गई एक तीन पहिया जुगाड़ मोटरसाइकिल है. जो दिखती भी मोटरसाइकिल जैसी है और चलती भी वैसे ही है.

इस वीडिया को देखकर आप भी कहेंगे ‘वाह क्या दिमाग है'. इसे देखने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं कि इसका इंश्योरेंस कारपेंटर की दुकान पर होगा या फिर आरटीओ दफ्तर में.

इस वीडियो को भी देखें : समुद्र में तैरने के लिए कुत्ते ने मालिक के साथ ऐसे लगाई छलांग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Three Wheeler Vehicle Made By Jugaad, Three Wheeler Vehicle, Jugaad Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com