बच्चों की मासूमियत कुछ ऐसी होती है, जो कई बार हमें मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है. ऐसा ही एक वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को देख किसी के भी चेहरे पर एक मुस्कुराहट खिल उठती है. इसमें दौड़ हो रही है और एक बच्ची ने ऐसा कमाल कर दिखाया कि देखने आए लोग भी हंसकर लोट पोट हो गया. आप भी मजा लीजिए इस वीडियो का.
“Innocence is a kind of insanity” pic.twitter.com/Ig2AtFMRIG
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 18, 2021
उल्टी दिशा में दौड़ पड़ी बच्ची
दरअसल, ये वीडियो बच्चों की रिले दौड़ का है. छोटे-छोटे मासूम बच्चे पूरा जोर लगाकर इस रिले रेस की शुरुआत करते हैं. पहला राउंड पूरा होता है और रिले रेस की दूसरी टीम को इस रेस को आगे बढ़ाना है. लेकिन ये क्या....! एक बच्ची तो अपने पार्टनर से पास लेकर उल्टी दिशा में ही दौड़ने लगी. आयोजक और मैदान पर मौजूद अन्य लोग पुकारकर इस बच्ची को वापस बुलाने की कोशिश करते हैं. मगर, बच्ची का सारा ध्यान दौड़ने में लगा है, भले ही वह गलत दिशा में दौड़ रही हो. बच्ची किसी की एक नहीं सुनती और पूरी ताकत से दौड़ती रहती है. बच्ची की इस मासूमियत को देखकर वहां मौजूद लोग ठहाका मारकर हंसने लगते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
इस वीडियो को देखकर कई लोगों को याद आया अपना बचपन
छोटे बच्चे भले ही गलती भी करें तो ये गलतियां भी इतनी भोली और मासूम होती है कि उन पर डांटने के बजाय प्यार आता है. शायद इसीलिए इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और पसंद किया है. दौड़ में गलती करने वाली इस बच्ची पर लोग प्यार लुटा रहे हैं. कुछ यूजर्स को ये घटना देखकर अपना बचपन याद आ गया है. वो लिख रहे हैं कि बचपन में उन्होंने भी कुछ ऐसा ही किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं