विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2021

आम खाने की शौकीन है यह लड़की, लेकिन इस वजह से सेब खाना कर दिए शुरू, Video शेयर कर बताई मज़ेदार वजह

अगर आप भी आम की वैरायटी और उनके नामों को लेकर कंफ्यूज़ रहते हैं तो यह वीडियो (Viral Video) आपको जरूर पसंद आएगा. 

आम खाने की शौकीन है यह लड़की, लेकिन इस वजह से सेब खाना कर दिए शुरू, Video शेयर कर बताई मज़ेदार वजह
लड़की को पसंद हैं आम, लेकिन इस वजह से खाने लगी सेब
नई दिल्ली:

आम (Mango) एक ऐसा फल है, जो हर किसी को पसंद होता है. गर्मियों के फल आम को लोग खूब मजे लेकर खाते हैं. लेकिन कई बार आम के शौकीन लोग आम की अलग-अलग वैरायटी और उनके नामों को लेकर कंफ्यूज़ रहते हैं, क्योंकि आम कई अलग-अलग किस्म के होते हैं. अगर आप भी आम की वैरायटी और उनके नामों को लेकर कंफ्यूज़ रहते हैं तो यह वीडियो (Viral Video) आपको जरूर पसंद आएगा. 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक डिजिटल क्रिएटर RJ करिश्मा ने आम की वैराइटिज़ और उनके नामों को लेकर एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है.  वीडियो में वह आम खरीदते समय उनके नामों को लेकर होने वाली कंफ्यूजन को काफी फनी अंदाज़ में बता रही हैं. 

लड़की पहले कहती है कि मुझे आम खाना बहुत पसंद है. फिर अगली क्लिप में वो आम बेचने वाली बनकर आम के अलग-अलग नाम लेती है और फिर आगे की क्लिप में कहती है यह क्या है लखनवी, सिंगापुरी, तोता परी, पापा की परी, हैप्पी दिवाली, हैप्पी होली और अंत में कहती है कि सारा मूड ही खराब हो जाता है आम खाने का. 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rjkarishma नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. आम के अलग-अलग नामों से परेशान लड़की ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मैंने सेब खाने शुरू कर दिए इस चक्कर में अब."

यहां देखें VIDEO

वीडियो पर 50 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. लोग आम के नामों को लेकर होने वाली कंफ्यूजन से काफी रिलेट कर रहे हैं. 

एक यूजर ने कमेंट किया, "अलग नाम के अलग आम. सबका टेस्ट अलग होता है. नाम पर मत जाइए, उनकी क्वालिटी और टेस्ट देखिए और आम लवर किसे कहते हैं आपको भी पता चल जाएगा."

एक यूजर ने लिखा, "सही कहा." एक और यूजर ने लिखा, "इतना पूछता ही कौन है. दुकान पर जाओ, जो देखने में अच्छा लग रहा है वो लेलो."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Hilarious Viral Video, Trending Video, Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com