विज्ञापन

पुणे और दानापुर के बीच 1 नवंबर से स्पेशल ट्रेन, इटारसी-सतना, प्रयागराज, आरा-बक्सर तक 4 राज्यों में 18 स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 01441/01442 पुणे से दानापुर के लिए नई स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. यह ट्रेन 1 नवंबर से सप्ताह में 5 दिन चलायी जाएगी. यह ट्रेन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार पहुंचेगी.

पुणे और दानापुर के बीच 1 नवंबर से स्पेशल ट्रेन, इटारसी-सतना, प्रयागराज, आरा-बक्सर तक 4 राज्यों में 18 स्टॉपेज
पुणे से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • पुणे से दानापुर के लिए 1 नवंबर से स्पेशल ट्रेन का ऐलान.
  • सप्ताह में 5 दिन चलेगी पुणे से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन.
  • महाराष्ट्र, एमपी, यूपी और बिहार में 18 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन.

दिवाली-छठ घर जाने के लिए अभी भी लोग कंफर्म टिकट की तलाश में हैं. यात्रियों की भीड़ की वजह से मध्य रेलवे ने महाराष्ट्र से बिहार जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इसके तहत ट्रेन नंबर 01441/01442 पुणे से दानापुर के लिए नई स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है, जो 1 नवंबर से शुरू होने वाली है. ऐसे में लोगों को दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद है. खास बात यह है कि यह ट्रेन 1 नवंबर से सप्ताह में 5 दिन चलायी जाएगी. यह ट्रेन महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार पहुंचेगी.

हर साल त्योहारों के सीजन में पुणे, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश तथा बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ती है और कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ट्रेन नंबर 01441/01442 पुणे से दानापुर स्पेशल ट्रेन लोगों को राहत देने वाली है.

ट्रेन नंबर 01441/01442 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन शेड्यूल

01441 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 1 नवंबर से 13 नवंबर के बीच रविवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी. यह पुणे से शाम 19.40 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 7.00 बजे दानापुर पहुंचेगी.  वहीं वापसी में 01442 दानापुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन 3 नवंबर से 15 नवंबर के बीच मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को चलायी जाएगी. यह ट्रेन दानापुर से सुबह 8.30 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन शाम 17.35 बजे हडपसर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 01442 हडपसर तक ही चलेगी.

01441/01442 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 01441/01442 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 19 स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें हडपसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा स्टेशन शामिल है.

रेलवे द्वारा इस ट्रेन के समय-सारणी, ठहराव और कोच कंपोजीशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित स्टेशनों और आधिकारिक एन-टी-ई-एस (NTES) या आईआरसीटीसी (IRCTC) पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है.

यह भी पढ़ें | बिहार से यूपी, राजस्थान और गुजरात जाना होगा और आसान, 30 अक्टूबर से शुरू होगी बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Special Train, Pune Train, Bihar Special Train, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com