विज्ञापन
This Article is From May 12, 2024

समुद्र की गहराइयों में मिला दुर्लभ नीले रंग का झींगा, देखते ही दंग रह गए वैज्ञानिक, कही ये बड़ी बात

Rare blue lobster: हाल ही में एक दुर्लभ समुद्री झींगे 'ब्लू लॉबस्टर' की खोज ने हलचल मचा दी है. ये नीला झींगा ब्रिटेन के दक्षिणी कोर्निश तट पर मिला है, जो अपनी एक रेयर कंडीशन की वजह से चर्चा में है.

समुद्र की गहराइयों में मिला दुर्लभ नीले रंग का झींगा, देखते ही दंग रह गए वैज्ञानिक, कही ये बड़ी बात
उत्तरी आयरलैंड में मिला नीले रंग का दुर्लभ समुद्री झींगा

Southern Cornish Coastline UK : प्रकृति अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए है. कई बार जब कुछ ऐसे रहस्यों पर से पर्दा उठता है, तो हैरानी होने के साथ-साथ इंसान सोचने पर भी मजबूर हो जाता है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तरी आयरलैंड में, जहां एक दुर्लभ समुद्री झींगा मिलने के बाद हलचल मच गई. बता दें कि, ये नीला झींगा ब्रिटेन के दक्षिणी कोर्निश तट पर मिला है, जो अपनी एक रेयर कंडीशन की वजह से चर्चा में है. यूं तो हर रोज दुनियाभर के वैज्ञानिक और रिसर्चर नई-नई प्रजाति के जीव-जंतुओं की खोज करते रहते हैं, लेकिन कई बार खोज होश उड़ा देती हैं.

दुर्लभ समुद्री जीव

हाल ही में एक दुर्लभ समुद्री झींगे 'ब्लू लॉबस्टर' की खोज ने हलचल मचा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस अनोखे समुद्री जीव को क्रिस पुके नामक मछुआरे ने पकड़ा था. क्रिस पुके के मुताबिक, मछली पकड़ने वाले जाल में नीले रंग के लॉबस्टर को देखकर वह हक्के-बक्के रह गए थे. क्रिस पुके बताया कि, उन्होंने आज तक इस तरह के रंग का झींगा नहीं देखा था. वैसे तो वहां भूरे या लाल रंग के लॉबस्टर होते हैं, लेकिन ये सबसे ज्यादा दुर्लभ है. जानकारी के लिए बता दें कि, फिलहाल इस दुर्लभ झींगे की सुरक्षा के लिए इसे एक मछलीघर को दान किया जा रहा है, ताकि ये प्राकृतिक आवास में रह सके. 

Latest and Breaking News on NDTV

किस वजह से होते हैं नीले

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन झींगों का बिजली जैसे नीले रंग के होने के पीछे का कारण जेनेटिक विसंगति है. कहा जाता है कि, जब एक विशिष्ट प्रोटीन इनके शरीर में बहुत ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, तो ऐसा होता है. वहीं इस पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञान डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट का कहना है कि, नीले झींगा को पकड़ने की संभावना 20 लाख में से एक के बराबर है.

ये Video भी देखें: Badrinath Dham Kapaat: खुल गए Kedarnath Temple के कपाट दर्शन के लिए पहुंचे हज़ारों श्रद्धालु

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rare Blue Lobster, Blue Lobster UK, Weird Animal Photo, Fisherman Finds Blue Lobster, Unique Lobster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com