विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2019

Google Map की मदद से लूट डाले 9 मंदिर, पुलिस भी नही पीछे, यूं चोरों को धर दबोचा

अब चोर भी चोरी करने के लिए Google का इस्तेमाल करने लगे हैं. मामला कर्नाटक का है, जहां 5 चोरों ने मिलकर 9 मंदिरों को लूट लिया. Google Map का सहारा लेकर इन्होंने मंदिर के अंदर के हर दरवाजे और नक्शे को अच्छे से स्कैन किया और फिर घटना को इंतज़ाम किया.

Google Map की मदद से लूट डाले 9 मंदिर, पुलिस भी नही पीछे, यूं चोरों को धर दबोचा
कर्नाटक:

टेक्नोलॉजी से कुछ भी इम्पॉसिबल नहीं. क्योंकि अब चोर भी चोरी (आधार कार्ड से ATM में चोरी) करने के लिए Google का इस्तेमाल करने लगे हैं. मामला कर्नाटक का है, जहां 5 चोरों ने मिलकर 9 मंदिरों को लूट लिया. Google Map का सहारा लेकर इन्होंने मंदिर के अंदर के हर दरवाजे और नक्शे को अच्छे से स्कैन किया और फिर घटना को इंतज़ाम किया. जी हां, जिस तरह गूगल मैप का इस्तेमाल कर लोग रास्ता ढूंढते हैं ठीक वही तरीका चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला. 

ये 5 चोर साल 2018 के सितंबर महीने में मिले. सबने मिलकर दूर दराज के कम भीड़ वाले इलाकों में बने मंदिरों को लूटने का प्लैन बनाया. इस प्लैन को अंजाम देने के लिए इन्होंने गूगल मैप्स (Google Maps) का इस्तेमाल किया. इसकी मदद से सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि इन चोरों ने 9 मंदिरों से लाखों की चोरी कर डाली. 

Love Birds की शादी कराता था ये कमांडो, आमिर खान ने की थी तारीफ, अब हुआ ऐसा

टीओआई को इलाके के सुप्रीटेंडेंट धर्मेंद्र कुमार मीना ने बताया कि इन चोरों ने सिर्फ मंदिरों के ही नही बल्कि आस-पास रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी निकाल ली. 

लेकिन सिर्फ ये चोर ही नहीं बल्कि पुलिस भी टेक्नोलॉजी में माहिर निकली. मंदिरों को लूट रहे इन लोगों को पकड़ने के लिए भी पुलिस ने गूगल मैप की ही मदद ली और इन्हें पकड़ डाला.

सात फेरे लेने के तुरंत बाद हो गया दूल्हा-दुल्हन का तलाक, खाने के वक्त फेंकने लगे एक दूसरे पर बरतन

पुलिस के मुताबिक इन चोरों ने पूजा के महंगे सामानों के साथ-साथ चंदन की लड़कियों की भी चोरी की, जिनकी कीमत करीब 3 लाख के आस-पास है.   

VIDEO: ट्रेन में लूट को अंजाम देने वाला गैंग दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google, Google Maps, Thieves Use Google Map, Loot In Temple, Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com