विज्ञापन

1 नहीं इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये 4 धमाकेदार स्मार्टफोन्स! Vivo V70 से लेकर iPhone 17e तक हैं लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में Google Pixel 10a, Infinix Note Edge, Vivo V70, Vivo V70 Elite और iPhone 17e जैसे मॉडल शामिल हैं.

1 नहीं इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये 4 धमाकेदार स्मार्टफोन्स! Vivo V70 से लेकर iPhone 17e तक हैं लिस्ट में शामिल

फरवरी के तीसरे हफ्ते में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं. इस लिस्ट में Google Pixel 10a, Infinix Note Edge, Vivo V70, Vivo V70 Elite और iPhone 17e जैसे मॉडल शामिल हैं. अलग-अलग ब्रांड अपने नए डिजाइन, बेहतर कैमरा, दमदार बैटरी और लेटेस्ट चिपसेट के साथ बाजार में उतरने वाले हैं. ये सभी 16 से 20 फरवरी के बीच लॉन्च हो सकते हैं, चलिए जानते हैं इन सभी मोबाइल से जुड़ी खास जरूरी बातें.

iPhone 17e 
रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple 19 फरवरी को iPhone 17e लॉन्च कर सकता है. इसमें 6.1 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है. यह A19 चिपसेट से लैस हो सकता है, जो इसे तेज परफॉर्मेंस देगा. 48MP सिंगल रियर कैमरा और MagSafe सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. यह फोन iOS 26 के साथ आ सकता है. इसकी कीमत भारत में लगभग 59,900 रुपये से शुरू हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Google Pixel 10a 
Google 18 फरवरी को भारत में Pixel 10a लॉन्च कर रहा है. यह फोन Flipkart एक्सक्लूसिव रहने वाला है. डिजाइन की बात करें तो इसमें फ्लैट एज और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है. इसमें Tensor G4 चिपसेट, 6.2 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 48MP + 13MP ड्यूल रियर कैमरा, 13MP फ्रंट कैमरा और 5,100mAh बैटरी के साथ 23W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है.यह फोन Android 16 के साथ आ सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Infinix Note Edge 
Infinix भी 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारत में Note Edge लॉन्च करेगा. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है. इसमें 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल सकती है. MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर और 8GB तक रैम दी जा सकती है. कैमरा की बात करें तो 50MP ड्यूल रियर सेटअप मिलेगा. 6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसे मजबूत बैटरी बैकअप वाला फोन बना सकती है. इसकी कीमत 25 हजार रुपये से कम हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Vivo V70 सीरीज 
19 फरवरी को Vivo अपनी V70 सीरीज लॉन्च करेगा. इसमें Vivo V70 और Vivo V70 Elite दो मॉडल होंगे. दोनों में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है. डिजाइन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा. 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे पावरफुल बनाएगी. दोनों फोन में मुख्य अंतर चिपसेट का होगा.  V70 की शुरुआती कीमत लगभग 45,999 रुपये और V70 Elite की कीमत 51,999 रुपये हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com