विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2021

मोबाइल चुराकर भाग रहा था चोर, लेकिन लाइव कैमरे में हजारों लोगों ने देख लिया चेहरा, फिर होना पड़ा गिरफ्तार

चोर लाइव कवरेज कर रहे एक पत्रकार का मोबाइल चुराकर भाग रहा था. मोबाइल चुराने के बाद करीब 20 हजार लोगों ने उसका चेहरा देख लिया. अब चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Also Read in
मोबाइल चुराकर भाग रहा था चोर, लेकिन लाइव कैमरे में हजारों लोगों ने देख लिया चेहरा, फिर होना पड़ा गिरफ्तार
मोबाइल चुराकर भाग रहा था चोर, लेकिन लाइव कैमरे में हजारों लोगों ने देख लिया चेहरा

मिस्र (Egypt) में एक चोर ने मोबाइल छीनने के बाद ऐसी गलती कर दी, जिससे कई हजार लोगों ने उसे चोरी करते हुए देख लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार होना पड़ा. दरअसल, चोर लाइव कवरेज कर रहे एक पत्रकार का मोबाइल चुराकर भाग रहा था. मोबाइल चुराने के बाद करीब 20 हजार लोगों ने उसका चेहरा देख लिया. अब चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये घटना मिस्र की राजधानी काहिरा की है. चोरी उस समय हुई जब समाचार साइट Youm7 के पत्रकार महमूद राघेब इस सप्ताह देश में आए भूकंप के बाद की लाइव रिपोर्ट दे रहे थे. इसी बीच एक चोर बाइक पर आया और पत्रकार का मोबाइल छीनकर भाग निकला.

द गार्जियन ने बताया, कि मोबाइल पर चल रहा लाइव कवरेज बंद नहीं हुआ था,  इसलिए कवरेज को देख रहे 20 हजार से भी ज्यादा लोगों ने पूरी घटना के साथ चोर का चेहरा भी देख लिया.

चोर की सिगरेट पीते हुए लाइव स्ट्रीमिंग हो गई. इस वीडियो को अबतक 70 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोग इस वीडियो पर हजारों कमेंट्स दे चुके हैं. फिलहाल, पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर चोरी के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया, कि चोर बेरोजगार था. उसने पुलिस के हाथ लगने से पहले ही वह मोबाइल एक कारोबारी को बेच दिया था.

देखें Video:

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना शुभरा अल-खैमाह शहर में एक पुल पर हुई. पत्रकार हाथ में फोन लिए पुल के किनारे घूम रहा था कि तभी चोर पीछे से आया और मोबाइल छीनकर भाग खड़ा हुआ. वीडियो के दर्शकों ने चोर के लापरवाह होने का मज़ाक उड़ाया और यह भी पता नहीं चल पाया कि फोन का कैमरा ऑन था. वीडियो में चोर स्नैचिंग के बाद पीछे देखता दिख रहा है.

बता दें कि ऐसी ही एक घटना पिछले साल भी सामने आई थी जब अर्जेंटीना में एक लाइव प्रसारण करने के लिए तैयार एक टीवी रिपोर्टर से उसका मोबाइल फोन लूट लिया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phone Snatching Incident In Egypt, Phone Snatching, Thief Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com