विज्ञापन

बिना बुलाए भारतीय शादी में पहुंची गई विदेशी महिला, लोगों के व्यवहार पर बोली- दुनिया को बताऊंगी

विदेशी महिला ने भारत को लेकर अपना अनुभव शेयर किया है. वह भारत में एक जगह हो रही शादी बिन बुलाए मेहमान बनकर पहुंच गई. शादी में लोगों की खातिरदारी व लोगों के व्यवहार देखकर वह चकित रह गई.

बिना बुलाए भारतीय शादी में पहुंची गई विदेशी महिला, लोगों के व्यवहार पर बोली- दुनिया को बताऊंगी
भारतीय शादी में बिना बुलाए घुसी स्पेनिश महिला
instagram/descubreoriente

Viral News: भारतीय शादी में डीजे, भांगड़ा न हो, 100-150 मेहमान न हों, ऐसा हो नहीं सकता है. कुछ एक आध शादी को छोड़ दिया जाए तो भारत में अक्सर शादी में देखने को मिलता है. कोई न कोई ऐसा शख्स मिल जाएगा, जिसे न तो लड़के वाले ने बुलाया, न ही लड़की वाले न... मतलब वह बिन बुलाया मेहमान है, जो शादी में सिर्फ खाने-पीने या शादी के फंक्शन देखने के लिए आ गया है. ऐसे ही भारत घूमने आई एक विदेशी महिला भी यहां पर एक शादी में बिना बुलाए मेहमान बनकर पहुंच गई. महिला स्पेन की रहने वाली और वह एक कंटेंट क्रिएटर है. विदेशी महिला भारतीय शादी में लोगों के व्यवहार देखकर एकदम से हैरान हो गई.  

महिला की मां 7 साल भारत में रही

विदेशी महिला का नाम एरियाना निकोलोवा (Ariana Nikolova) है, जो एक ट्रैवल कंपनी Descubre Oriente की फाउंडर हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट में Ariana ने बताया कि मेरी मां 7 साल तक भारत में रही थीं, फैमिली के कारणों से और उसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी के 20 साल से भी ज्यादा समय उन टूरों को ऑर्गनाइज़ करने में लगा दिया, जिन्होंने सैकड़ों यात्रियों का नज़रिया बदल दिया. 

वह कहती हैं कि अब उन्होंने मुझे ये विरासत सौंप दी है और गर्व के साथ मैं इस मिशन को जारी रख रही हूं. बचपन से ही मैं भारतीय संस्कृति को करीब से जानती आई हूं, इसकी परंपराओं, इसकी आध्यात्मिकता और इसके रहस्यों को सीखा है. मैंने इसके हर कोने की यात्रा की है और मैं समझती हूं कि भारत को वास्तव में क्या खास बनाता है. 

बिना बुलाए शादी में पहुंची महिला

एक अन्य पोस्ट में स्पेनिश ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर ने कहा कि हमने भारत में एक शादी में शिरकत की. असल में हमने बिना बुलाए इसमें हिस्सा लिया, क्योंकि यह सबके लिए खुला था. सच कहें तो, भारत में शादियां बहुत शानदार होती हैं. यहां सब कुछ बहुत बड़े पैमाने पर होता है, आतिशबाजी, खाना, संगीत, ढेर सारा नाच-गाना और चारों तरफ बस लोग ही लोग.

हमने एक बहुत ही खूबसूरत दुल्हन देखी. वह बहुत प्यारी लग रही थी और उसके परिवार वाले नाच-गा रहे थे. यहां हम एक शादी में बैठकर आराम से कॉफी पी रहे थे. वो भी बिल्कुल फ्री. हालांकि, जल्द ही लोगों का ध्यान हम पर गया, क्योंकि हम वहां इकलौते विदेशी थे. जाहिर है, उन्होंने हमारे साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई. 

यह भी पढ़ें | 9 साल बाद मुंबई छोड़ गए स्टैंड-अप कॉमेडियन अभिजीत गांगुली, बोले- 'यहां कंस्‍ट्रक्‍शन कभी रुकता ही नहीं'

विदेशी महिला बोली- सबसे ज्यादा किससे हैरान हुई

इस दौरान स्पेनिश महिला ने कहा कि भारत में जो बात सबसे ज्यादा हैरान करती है, वह यहां के लोगों की जीवनशैली है. भारतीय लोग मेहमानों का बहुत अच्छे से स्वागत करते हैं. भले ही आप शादी करने वाले लोगों को न जानते हों, फिर भी वे आपको खाने के लिए बुलाते हैं, आपसे बातचीत करते हैं और अपनी जिंदगी के बारे में बताते हैं. भारत में हर चीज़ बहुत बड़े पैमाने पर होती है. यहां की शादियां, पार्टियां और बाकी सभी जश्न वाकई कमाल के होते हैं. मैं भारत की अनोखी बातों के बारे में दुनिया को बताऊंगी.

'भारत में हर काम में जश्न ढूंढ लेते हैं'

भारत की यात्रा के बारे में हमें यही बात सबसे अच्छी लगती है और यही अनुभव हम दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं. क्योंकि उनके लिए हर दिन एक जश्न की तरह होता है. यहां खुश होने और आभारी महसूस करने की कोई न कोई वजह हमेशा मिल ही जाती है.  

एरियाना निकोलोवा ने आखिरी में कहा कि मैं कई बार भारत गई हूं और मैं इन सभी कहानियों के साथ बड़ी हुई हूं. मुझे बहुत सारी ऐसी जानकारियां पता हैं जो आपकी भारत यात्रा को अनोखा और ऑथेंटिक बना देंगी. अगर आप भारत जाने के बारे में सोच रहे हैं तो मैं आपको भारत का वो हिस्सा दिखाऊंगी जो सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं देता.

यह भी पढ़ें | नौकरी छोड़कर इंडिया घूमने आई यूरोपीय महिला, पहली बार ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में सफर करके बोली- 'सब वसूल हो गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Foreigner In India, Foreigner In India Travel, Foreigner In India Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com