विज्ञापन

इंग्लैंड से बेहतर भारत है! विदेशी महिला ने वीडियो शेयर कर अपने देश की खोली पोल, देखें VIDEO

एक विदेशी मोहतरमा ने सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो डाला है, जिसने लंदन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है और भारत की खातिरदारी और सुरक्षा का डंका बजा दिया है. एम्मा नाम की इस महिला का कहना है कि उसे लंदन की सड़कों पर मोबाइल निकालने में डर लगता है, जबकि इंडिया में वह बेखौफ होकर रील बना रही है.

इंग्लैंड से बेहतर भारत है! विदेशी महिला ने वीडियो शेयर कर अपने देश की खोली पोल, देखें VIDEO
लंदन की चकाचौंध पर भारी पड़ा भारत का भरोसा, इंडिया में बेफिक्री...लंदन में हर पल चोरी का डर!
discoverwithemma_

Phone Theft London Viral Video: जमाना बदल गया है...अब सात समंदर पार से लोग आकर बता रहे हैं कि अपना प्यारा भारत कितना सुकून भरा है. इंस्टाग्राम पर 'डिस्कवर विद एम्मा' नाम के हैंडल से एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है. इसमें एम्मा नाम की एक विदेशी टूरिस्ट ने भारत और लंदन की ऐसी तुलना की है कि सुनकर आपका सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाएगा. मोहतरमा का कहना है कि जब वो भारत के केरल, गुवाहाटी या मेघालय के बाजारों में घूम रही थीं, तो उन्हें अपने कीमती फोन की रत्ती भर भी फिक्र नहीं थी.

ये भी पढ़ें:-लाखों की सैलरी भी पड़ी फीकी! जब डॉगी बना सोशल मीडिया स्टार, तो मालिक ने बॉस को थमाया इस्तीफा

भारत की सड़कों पर बेखौफ अंदाज (India vs London Safety)

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एम्मा भारत के भीड़भाड़ वाले बाजारों में बड़े आराम से हाथ में फोन लेकर चल रही हैं. उनका कहना है कि यहां लोग जितने मिलनसार हैं, उतना ही माहौल सुरक्षित महसूस होता है. उन्हें बार-बार अपना बैग चेक करने की जरूरत नहीं पड़ी. वो कहती हैं कि इंडिया आने से पहले उन्होंने इंटरनेट पर बहुत सी डरावनी बातें सुनी थीं, लेकिन हकीकत में मामला बिल्कुल उलट निकला. यहां की आबोहवा में एक अलग ही इत्मीनान है.

लंदन में मोबाइल मतलब 'जान जोखिम में' (London's Phone Snatching Reality)

अब जरा तस्वीर का दूसरा रुख देखिए. जैसे ही एम्मा लंदन पहुंचती हैं, उनकी हालत पतली हो जाती है. वीडियो के दूसरे हिस्से में वो लंदन की सड़कों पर नजर आती हैं, जहां वो हर 5 सेकंड में अपना पर्स टटोल रही हैं. उनका फोन हाथ से ऐसे चिपका है, जैसे कोई छीन न ले. वो बताती हैं कि लंदन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते वक्त या सड़क पर चलते समय वो हर अजनबी को शक की निगाह से देखती हैं. वहां मोबाइल चोरी का खौफ ऐसा है कि, इंसान चैन से दो कदम नहीं चल सकता.

ये भी पढ़ें:-वो मेरा था!…महबूब की मय्यत पर भिड़ गईं दो माशूकाएं, ताबूत के ऊपर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO

सुनी-सुनाई बातों पर न जाएं, खुद आएं (foreign woman India travel vlog)

एम्मा ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो भारत को असुरक्षित बताते हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में साफ लिखा कि, कभी-कभी जिन जगहों के बारे में दुनिया आपको डराती है, वही सबसे ज्यादा सुकून देती हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'अतिथि देवो भव' सिर्फ नारा नहीं, बल्कि हमारी असलियत है. लंदन जैसे बड़े शहरों में बढ़ते क्राइम के बीच भारत की यह साख वाकई काबिल-ए-तारीफ है. यह वायरल वीडियो हमें सिखाता है कि किसी भी देश की छवि सिर्फ खबरों से नहीं, बल्कि वहां मिलने वाले निजी अनुभव से बनती है. आज भारत का भरोसा दुनिया भर के सैलानियों के बीच बढ़ रहा है, जबकि लंदन जैसे शहर अपनी सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs London Safety, Phone Theft London Viral Video, Tourist Experience India Safety, Foreign Woman India Travel Vlog, London Pickpocket Problem, India Travel Safety Viral Reel, Viral Video Foreign Woman India, London Phone Snatching Memes, India Tourism Safety, Discover With Emma Viral Video, Mobile Theft In London
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com