शादियों में धूम धड़ाका न हो तो मजा नहीं आता. डांस और मस्ती तो जैसे शादियों की जान होती हैं. लेकिन जब आपके यहां पार्टी में एक ऐसा ग्रुप पहुंचा हो जो अपने धांसू डांस से हर किसी को दीवाना बना दें तो फिर दूल्हे-दुल्हन को छोड़ हर किसी की निगाहें उन डांसर्स पर अटक जाती हैं. ऐसे ही डांस का जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ विदेशी लड़के देसी बीट पर कमाल का डांस करते दिख रहे हैं.
देसी बीट पर मचाया धमाल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्जन भर लड़के फुल धमाल के मूड में उछलते कूदते जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं. उनके माइंड ब्लोइंग डांस मूव्स किसी को भी उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर कर दें. देसी बीट पर कमाल का डांस करते ये विदेशी लड़कों के परफॉर्मेंस को देख हर किसी की निगाहें थम जाती हैं. वीडियो में तनु वेड्स मनु का पॉपुलर सॉन्ग 'सडी गली' चल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Burrrraaaah ❤️????????
— Major Surendra Poonia (@MajorPoonia) July 10, 2022
This is happened in Norway ???????? @TheQuickstyle ???????? pic.twitter.com/MDzRjW2bt9
1.4 मिलियन से अधिक व्यूज
वीडियो को मेजर सुरेंद्र पुनिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है, जिसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, 'बुर्रहाह..नॉर्वे में ऐसा हुआ है'. इस वीडियो पर 1.4 मिलियन व्यूज आए हैं, साथ ही 17 हजार से अधिक लाइक्स आए हैं. 29 सौ से अधिक रिट्वीट्स भी हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स इस डांस फॉर्म की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ग्रेट डांस बाय ब्वॉयज. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कमाल का डांस किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं